Maharashtra | बेनीपट्टी समुंद्र किनारे विशालकाय व्हेल मछली मृत अवस्था में मिली 

 

वसई, 22 सितंबर : Maharashtra | पालघर जिले के वसई तालुका के पश्चिम में होली-बेनापट्टी समुंद्र  किनारे पर मंगलवार की दोपहर एक बजे व्हेल मछली मृत  अवस्था में पानी के तेज़ बहाव में बहकर आ गई  है।  यह विशालकाय व्हेल मछली 40 से 50 फ़ीट लंबा और दस टन वजनी है।  यह मछली करीब 15 से 20 दिन पहले समुंद्र में एक बड़े बोट से टकराई थी या समुंद्र के सुरंग में विस्फोट से उसकी मौत होने का प्राथमिक अनुमान लगाया (Maharashtra) जा रहा है।

कई महीने से वसई के समुंद्री किनारे पर यह विशालकाय व्हेल मछली सड़ीगली अवस्था में मिलने के बाद इस विशालकाय व्हेल मछली को देखने के लिए वसईवासी स्थानीय ग्रामीण और प्रयटकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।  इस विशालकाय मछली के बारे में स्थानीय नागरिक वेलकनी डिसूजा और पायस अंकल ने मनपा प्रशासन को दी।  ऐसा माना जा रहा है कि इस विशालकाय मछली को यही समुंद्र किनारे नष्ट किया जाएगा।

 

Crime News | बेटे ने माता-पिता और बहन को ख़त्म किया, FB पर शव का फोटो पोस्ट किया ; पुलिस पहुंची तभी …… 

 अमेरिका के टेक्सास में एक 15 वर्षीय किशोर ने एक दर्दनाक घटना (Crime News) को अंजाम दिया है।  इस लड़के ने अपने माता-पिता, बहन और घर के पालतू कुत्ते की निर्दयता से हत्या (Murder) कर दी है।  लड़के ने इन सभी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।  एक घर में चार शव देखने वालों की रूह कांप (Crime News) गई है.

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास में एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी।  इतना ही नहीं उसने हत्या के बाद उनके शव का फोटो सोशल मीडिया (Social Media) में पोस्ट भी किया।  इसके बाद किशोर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने अपने 53 वर्षीय मां जाना कोलबर्ग (gona kohlberg) को उसके जन्मदिन पर गोली मार दी।  इसके बाद पिता विलियम कोलबर्ग (William Kohlberg) (63 ) और 13 वर्षीय बहन पर फायरिंग (Firing) की। इस घटना के बाद आरोपी किशोर ने घर के दो पालतू कुत्ते की भी गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।