Maharashtra Hindi News | भंडारा जिले के लाखनी में 40 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

भंडारा : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) – Maharashtra Hindi News | तालुका के रेंगेपार (कोहली ) के एक खेत में एक 40 वर्षीय महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर गैंगरेप (Gangrape) किया। यह घटना 8 जुलाई की है। इस मामले में शनिवार को केस दर्ज कराया गया. खास बात यह है कि घटना का वीडियो तैयार कर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला की शिकायत पर लाखनी पुलिस (Lakhani Police) ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Maharashtra Hindi News | 40 year old woman gang raped two arrested in bhandara

गिरफ्तार आरोपियों का नाम बालू चचाने (उम्र 32 ) व हरि उर्फ़ सेवक शेंडे (उम्र 35 ) है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला तालुका की एक कंपनी में काम करती है। चचाने और शेंडे ने मौका देखकर इस महिला को रेंगेपार (कोहली ) के एक खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया। इस घटना का महिला कही जिक्र नहीं करे इसलिए वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को जान से भी मारने की धमकी दी। महिला ने 10 जुलाई को लाखनी पुलिस स्टेशन (Lakhani Police Station) में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत पर रविवार को दोनों आरोपियों को लाखनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Web Title : Maharashtra Hindi News | 40 year old woman gang raped two arrested in bhandara

join our facebook page

RSS Volunteers | कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा RSS; ढाई लाख जगहों पर करेंगे जनजागृति

Maharashtra Lockdown News | लॉकडाउन को लेकर ठाकरे सरकार दवारा बड़ा निर्णय लेने की तैयारी; स्वास्थ्य मंत्री का स्पष्ट संकेत

Pune Woman Doctor Room Spy Camera Case : महिला डॉक्टर के रूम में हिडन केमरा, ध्यान रखे आरोपी को ना मिले जमानत, नीलम गोर्हे का पुणे पुलिस को निर्देश

SBI के बाद ICICI बैंक का बड़ा फैसला, कैश निकालने से लेकर चेकबुक तक के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे