Maharashtra | “मैं तुमसे प्रेम करता हूँ” कहते हुए भयानक घटना को अंजाम दिया , विवाहित महिला का लैंगिक शोषण कर पति को वीडियो भेजा 

अमरावती : Maharashtra | अमरावती जिले के तलेगांव पुलिस स्टेशन (Talegaon Police Station) के तहत एक युवक दवारा  जहर की बोतल दिखाकर और चाक़ू की नोक पर एक महिला के साथ लैंगिक शोषण (sexual abuse) करने की  चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो (video) बनाकर उसे वायरल कर दिया गया।  यह आक्रोश पैदा करने वाली घटना तलेगांव  दशासर पुलिस स्टेशन (Talegaon Dashasar Police Station) की सीमा से सामने आई है।  इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज (Maharashtra) कर लिया गया है।

आरोपी का नाम सचिन पोटींदे (उम्र 28, नि – निफाड़, जिला – नाशिक ) है।  मैं तुमसे प्रेम करता हूं।  मैं तुम्हे पसंद करता हूं। यह कहते हुए सचिन 29 वर्षीय महिला के मोबाइल पर बार- बार कॉल करता था।  वह यही नहीं रुका।  वह महिला से शारीरिक संबंध रखने की भी मांग करता था।  महिला ने इससे इंकार कर दिया था. इसके बाद सचिन ने महिला को टॉयलेट क्लीनर पीने का वीडियो भेजा।  इस वीडियो को देखने के बाद महिला घबरा गई।  इसके बाद फिर से सचिन ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबर्दस्ती की।  महिला ने  फिर से इंकार कर दिया।  इसके बाद सचिन ने चाक़ू और जहर की बोतल दिखाकर महिला का शारीरिक शोषण किया।

इस घटना का उसने वीडियो बना लिया। इसके बाद इस घटना का जिक्र किसी से करने पर महिला के पति और बेटी  को मार देने की धमकी दी।  साथ ही आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी।  इसके जरिए वह महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबर्दस्ती करने लगा।
इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो उसके पति, देवर और कई अन्य लोगों को भेजकर महिला की  समाज और परिवार  में बदनामी कराई।    इस मामले में पीड़ित  महिला ने तलेगांव दशासर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत पर आरोपी सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Crime News | महाराष्ट्र में इस तरह की शायद यह पहली घटना होगी! पढ़े इचलकरंजी में क्या हुआ ?