Maharashtra | बेटे को जहर देकर मां ने की आत्महत्या

भुईज, 16 सितंबर : Maharashtra | ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर केवल 3 वर्ष के खुद के बच्चे को जहर देकर विवाहिता दवारा आत्महत्या (suicide) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  इस मामले (Maharashtra) में महिला के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस घटना को लेकर भुईज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरचे चाहुर भुईज में पूजा सुदाम भोरे ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे राजवीर और खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।  दोनों को सातारा के क्रांतिसिंह नाना पाटिल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।  उपचार के दौरान पूजा की मौत होने की जानकारी मेडिकल सूत्रों से मिली।  उसके बेटे राजवीर का भोर के आईसीयू में उपचार चल रहा है।
देर रात भुईज के श्मशान भूमि में पूजा का अंतिम संस्कार किया गया।  इस घटना को लेकर देर रात भुईज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  मामले की जांच पी एस आई रत्नदीप भंडारे कर रहे है।
विवाहिता के भाई ने आत्महत्या मामले में बहन के पति सुदाम भगवान भोरे, ससुर भगवान बाबूराव भोरे, सास हीराबाई भगवान भोरे व ननद माधुरी किशन देडे (सभी नि – काकरंबा, तालुका – तुलजापुर, जिला – उस्मानाबाद  ) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।  संदिग्धों को कस्टडी में लेने के लिए पुलिस रवाना हो गई है।

 

Pune | पुणे में रात दस बजे के बाद नाकाबंदी; गणेश दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने के कारण बिना वजह घूमने वालों से होगी पूछताछ 

Pune | गौरी के साथ-साथ पांच दिन के गणपति का विसर्जन होने के बाद मंगलवार से सड़क पर भीड़ बढ़ गई है।  रात दस बजे के बाद शहर के हर पुलिस स्टेशन (police station) की सीमा में नाकेबंदी  की शुरुआत की गई है।  शहर (Pune) के मुख्य क्षेत्रों में भक्तों की अधिक भीड़ होने की वजह से इन क्षेत्रों में रात दस बजे के बाद कड़क नाकेबंदी की जा रही है।