महाराष्ट्र : शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव पुलिस के कस्टडी में 

 

पुणे, 22 मई : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रदीप गावड़े को मुंबई पुलिस ने शनिवार की सुबह पुणे में उनके घर से पकड़ा है ।  राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार और विधायक रोहित पवार को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप लगा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वांद्रे के तालुका अध्यक्ष रहे सागर जवले राष्ट्रवादी कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव संतोष धुवाली के साथ काम कर रहे है।  धुवाली दवारा दी गई जानकारी पर जावले के खिलाफ शिकायत कर मुंबई पुलिस के पास प्रदीप गावड़े के खिलाफ बयान दर्ज कराया है।  मुस्लिम समाज, शरद पवार और रोहित पवार के खिलाफ प्रदीप गावड़े दवारा  ट्विटर पर किये गए आपतिजनक  ट्वीट को लेकर 13 मई को जावले ने अपना बयान दर्ज कराया था।  पूछताछ के लिए गावड़े को पुणे से मुंबई लाया गया।  लेकिन किसी भी एफआईआर या 41 अ के नोटिस में पूछताछ के लिए ले जाना गैर क़ानूनी होने की दलील गावड़े के वकील संकेत देशपांडे ने दी है।
लेकिन प्रदीप गावड़े ने शनिवार को मुंबई पुलिस ने गैर क़ानूनी रूप से गिरफ्तार किया। उसे पुणे से मुंबई ले जाया गया।  मुंबई पुलिस सत्ताधारियों के हाथ में खेल रही है. सरकार पर निशाना साधना गुनाह है तो हमने भी हज़ार बार किया है।  प्रदीप के  मामले में अगर झटका लगता है तो जिम्मेदारी आपकी होगी। इस तरह का ट्वीट विधायक राम सातपुते ने किया है।  भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत पाटिल ने इस मामले में कहा कि पंढरपुर चुनाव के दौरान रोहित पवार के  प्रचार के सन्दर्भ में कुछ ट्वीट किया था।  उनके खिलाफ पुणे और मुंबई में केस दर्ज किया गया था।  उसके बाद उन्हें एफआईआर की कॉपी न देते हुए बीकेसी साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीन साल से कम सजा वाले मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाता है।  इस तरह जजमेंट सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।  फिर भी गिरफ्तार किया गया है।
 भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव 
@PradipGavade को आज मुंबई पुलिस ने गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार किया है।  मुंबई पुलिस सत्ताधारियों के हाथ में खेल रही है।  सरकार पर निशाना साधना अपराध है तो मैं हज़ार बार करू. @CPMumbaiPolice प्रदीप के मामले में अगर झटका लगता है तो जिम्मेदारी आपकी होगी।
– Ram Satpute (@RamVSatpute)
May 22, 2021
भाजपा के यूथ विंग के राज्य सचिव ऐड प्रदीप गावड़े ने 10 मई के दिन पुणे साइबर पुलिस के पास इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।  कुछ दिनों पहले पुलिस ने राष्ट्रवादी यूथ विंग के दो कार्यकर्ताओं मोहसिन शेख और शिवाजीराव जवीर को गिरफ्तार किया था।  बाजपेई की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी।  इन दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।  गावड़े ने प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता फडणवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ किये गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर 54 लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
इससे पहले 4 मई को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और कुछ नेताओं के संबंध में अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट और मैसेज फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर वायरल करने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ पहली बार प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।