Maharashtra Police | राज्य के 4000 पुलिस कर्मचारियों ने Email के माध्यम से ठाकरे सरकार से की ‘यह’ मांग

मुंबई : Maharashtra Police | महाराष्ट्र के पुलिस सिपाही और पुलिस अंमलदारों ने ठाकरे सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है। लगभग 4000 पुलिस कर्मचारियों ने ईमेल किया है। इस संदेश में पुलिस कर्मचारियों (Maharashtra Police) ने अपनी व्यथा बताई है। यह ईमेल उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray), उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) और गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) को भेजा है।

पिछले 5 साल से पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस उपनिरीक्षक पद की परीक्षा नहीं हुई है। इसलिए इन 5 वर्षों में पुलिस सिपाही और अंमलदार के पुलिस उपनिरीक्षक बनने का सपना अधूरा ही रह गया है। इस बीच 2016 के एमपीएससी परीक्षा के अतिरिक्त 636 उम्मीदवारों को पुलिस उपनिरीक्षक पद पर शामिल करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है।

पिछले साल राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया था। पुलिस अंमलदार सेवानिवृत्त होते समय पुलिस अधिकारी बन पाए, इसके लिए फैसला लिया गया था, लेकिन पुलिस दल में नाराजगी दिख रही है। इसका कारण 636 उम्मीदवारों को जिस तरह से शामिल किया है, उसी तरह से विभाग के अंतर्गत परीक्षा देनेवाले 2200 उम्मीदवारों को भी शामिल करें, ऐसी मांग की गई है। इसलिए पुलिस (Maharashtra Police) ने सीधा राज्य सरकार  से   ईमेल के माध्यम से इस बात की मांग की है।

 

PDCC Election Results | पुणे जिला बैंक के चुनाव में अजित पवार को बड़ा झटका? भाजपा के प्रदीप कंद जीते, राष्ट्रवादी के गढ़ में जीत दर्ज, जानें किसे कितना मिला वोट

Central Railway | मध्य रेल के 10 कर्मचारी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Pune Crime | पुणे की 29 वर्षीय महिला वकील का शोषण; चतुशृंगी थाने में पुलिस कर्मचारी पर बलात्कार का मामला दर्ज

Pune News | नगर निगम वार्ड संरचना का सांख्यिकी विवरण तैयार!