Maharashtra Politicas | महाराष्ट्र : शिवसेना के किसी भी नेता का नार्को टेस्ट करे, एक सच बाहर आएगा इसका मतलब…….

मुंबई : पुणे समाचार –  Maharashtra Politicas | शिवसेना (shivsena) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गिते दवारा दिए गए बयान को लेकर राज्य में फिर से खलबली मच गई है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस-राष्ट्रवादी (Congress-Nationalist) के साथ शिवसेना की सरकार केवल सत्ता के लिए किया गया समझौता है। शिवसेना कभी भी कांग्रेस की विचारधारा नहीं अपना सकती है। में सवाल उठ रहा है कि महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) में सब कुछ ठीक है क्या ?

भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) को भेजे गए नोटिस पर गृह मंत्रालय दवारा कार्रवाई किये जाने की बात शिवसेना नेता संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कही थी। लेकिन मुख्यमंत्री को क्या इस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी ? शिवसेना-राष्ट्रवादी में संवादहीनता है क्या ? यह सवाल किया जा रहा है। इसके बाद अनंत गिते दवारा दिए गए बयान से महाविकास आघाडी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने कहा है कि संजय राऊत को अपवाद के रूप में छोड़कर शिवसेना के किसी भी नेता का नार्को टेस्ट करे एक सच बाहर आएगा। ऐसे में शिवसेना का राष्ट्रवादी-कांग्रेस के साथ जाना राजनीतिक सुसाइड है। संजय राऊत शिवसेना हो या राष्ट्रवादी उनके पीएचडी धारक है। वह हमेशा उद्धव ठाकरे की कम शरद पवार की ज्यादा तारीफ करते है।

क्या कहा था अनंत गिते ने

मुख्यमंत्री हमारा है। राष्ट्रवादी और कांग्रेस हमारे नहीं है। गठबंधन की सरकार है। शिवसेना की नहीं। सरकार गठबंधन संभाल रही है , सत्ता गठबंधन के नेता संभाल रहे है। आपकी-हमारी जिम्मेदारी गांव संभालने की है। हमें केवल शिवसेना का विचार करना है। दोनों कांग्रेस कभी एक दूर का मुंह नहीं देखते है। दो कांग्रेस का विचार एक नहीं हो सकता है और शिवसेना कांग्रेस एक विचारधारा की कभी नहीं हो सकती है। यह दोनों एक नहीं हो सकते है।
शरद पवार को कोई जनता का राजा कहते है या और कुछ. लेकिन वह हमारे नेता, गुरु नहीं हो सकते है।

 

Web Title : Maharashtra Politicas | narco test any shiv sena leader only truth will come out said bjp sudhir mungantiwar

Anil Deshmukh | महाराष्ट्र : देशमुख ने छिपाये 17 करोड़ की इनकम, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में सामने आई जानकारी

Pune Crime | पुणे के प्रसिद्ध उद्योगपति से 50 लाख रंगदारी की मांग, हड़प लिया फ्लैट, जान लें पूरा मामला

governor | महाराष्ट्र : साकीनाका बलात्कार मामले में राज्यपाल का मुख्यमंत्री को पत्र