Maharashtra Pollution | महाराष्ट्र के 18 शहरों  में अधिक प्रदूषण ; चंद्रपुर और पुणे प्रदूषण के मामले में आगे 

नई दिल्ली (New Delhi), 14 अगस्त : हवा की शुद्धता (Maharashtra Pollution) को बनाये रखने के लिए पर्यावरण विभाग (Environment Department) की तरफ से कुछ मापदंड तय किया गए है।  लेकिन इस मापदंड को कूड़े की टोकरी में डालने वाले शहरों में राजधानी दिल्ली (Delhi) पहले नंबर पर है।  दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित शहर (Maharashtra Pollution)  है।  जबकि महाराष्ट्र (Maharashtra) के  चंद्रपुर (Chandrapur) और पुणे (Pune) का भी नंबर आता है।  केंद्र सरकार (Central Government) ने देश के 124 शहरों के नाम की घोषणा संसद में की है। इन शहरों में प्रदूषण की सीमा काफी अधिक है।  केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे (Union Minister of State for Environment Ashwini Choubey) ने बताया कि हवा की गुणवत्ता विभिन्न घटकों पर आधारित है।  इन घटकों की एकजुट स्टडी करके शहरों का प्रदूषण (Pollution) स्तर तय किया जाता है। इसलिए हवा की शुद्धता को बनाये रखने के लिए कुछ मापदंड तय किये गए है।

 

इस सूची के अनुसार दिल्ली (Delhi) की हवा का प्रदूषण स्तर औसत 181 है।  जबकि भोपाल में प्रदूषण का स्तर (pollution level) 172 है।  अमृतसर में 166, जालंधर में 165 और लुधियाना में 161 है।  इस सूची में सर्वाधिक प्रदूषित शहर वाले राज्य में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 16, पश्चिम बंगाल में 7, उत्तराखंड में 3, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 9, गुजरात में 3, आंध्र प्रदेश के 13 शहर प्रदूषित शहरों में शामिल है।  केंद्रीय पर्यावरण विभाग (central environment department) ने हवा के प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए 1 अप्रैल 2020 से ईंधन और वाहनों के लिए बीएस 4 और बीएस 6 मानांकन लागू किया गया है।  पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मेट्रो तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।  खाना बनाने के लिए हवा प्रदूषित करने वाले उपकरण की बजाय सिलेंडर के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।

देश में सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली

देश में सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले नंबर पर है।  उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर है।  नवंबर से मार्च के बीच दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 500 से 1000 तक रहता है।  हरियाणा और पंजाब में खेतों के अवशिष्ट जलाने का परिणाम दिल्ली को भुगतना पड़ रहा है।  केंद्र सरकार और दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश अभी तक इसका हल नहीं ढूंढ पाई है।

मुंबई,  नाशिक, नागपुर, सांगली, सोलापुर के साथ महाराष्ट्र के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में चंद्रपुर और पुणे है।  साथ ही अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बदलापुर, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई, नवी मुंबई, नाशिक, नागपुर, सांगली, सोलापुर, ठाणे, उल्हासनगर शहर भी शामिल है।

 

 

Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज