Maharashtra Rain | महाराष्ट्र : अब 8 दिन बारिश से आराम 

 

पुणे, 6 अगस्त : (Maharashtra Rain) राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश गायब हैं।  लेकिन कोंकण और मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Rain) के घाटी क्षेत्रों में से एक कोल्हापुर सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है।  लेकिन शुक्रवार से अगले कम  से कम एक सप्ताह तक बारिश (rain) नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग (weather department) ने लगाया है।

राज्य में पिछले दस दिनों से बारिश रुकी हुई है।  इसे सक्रिय होने के लिए अनुकूल मौसम नहीं होने के कारण राज्य से बारिश गायब हो गई है।  अधिकांश क्षेत्रों में और एक सप्ताह तक बारिश के गायब रहने की संभावना है. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान में जारी भारी बारिश के थमने की संभावना है।  राज्य में 7 अगस्त के बाद बारिश बढ़ने की संभावना है।  जबकि उड़ीसा को छोड़कर मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात में अगले एक सप्ताह तक बारिश गायब रहने की संभावना है।
बारिश गायब होने से राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और ठंड का खेल जारी है।  उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात के समुंद्री किनारों में जोरदार हवाएं चलेंगी।  कोंकण के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सहित मध्य महाराष्ट्र के पुणे, सातारा, कोल्हापुर जिले के घाटी क्षेत्रों के कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है।  राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य में 24 घंटे में हुई बारिश (मिलीमीटर )
कोंकण : पालघर : वसई 31, रायगढ़ : कर्जत
37, माथेरान 52, रोहा 36, रत्नागिरी : चिपलुन
38, गुहागर 47, लांजा 42, मंडनगढ़ 42, राजापुर
38, रत्नागिरी 47, संगमेश्वर 61, सिंधुदुर्ग: दोड़ामार्ग
51, कणकवली 50, कुडाल 34, मुलदे 40, रामेश्वर
35, वैभववाड़ी 40, ठाणे : 41, भिवंडी 31, उल्हासनगर 50 .
 
मध्य महाराष्ट्र : कोल्हापुर : गगनबावडा 101, पन्हाला 30, राधानगरी 40, शाहूवाड़ी 30, नाशिक : इगतपुरी 67, सतारा : महाबलेश्वर 95, पाटण 35.