Maharashtra | अगले 4-5 दिनों तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना;  येलो अलर्ट जारी

मुंबई: Maharashtra | मुंबई, राज्य और देश में कई जगह पर आतंक मचानेवाला मानसून (monsoon) फिर से वापस आ रहा है। मानसून विभाग ने अनुमान लगाया है कि मानसून के वापसी (Maharashtra) के सफर के लिए अनुकूल वातावरण तैयार है। वापसी की बारिश राजस्थान से शुरू होगी।

बुधवार को कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। इन जिलों में ठाणे, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग, नासिक, पुणे, सातारा, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, अहमदनगर, औरंगाबाद, बीड, परभणी, नांदेड, लातूर, उस्मानाबाद शामिल है। मंगलवार को दिन में आसमान सआफ था लेकिन रात को अचानक मौसम ने रुख बदल लिया और मुंबई में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही बारिश हुई।

7 अक्टूबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में वहीं 8 अक्टूबर को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। 9 अक्टूबर को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी।

अगले 4 सए 5 दिनों में राज्य में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही जोरदार बारिश की संभावना है। ऐसा वातावरण दोपहर के बाद शाम को और रात में बनेगा। लोग सावधान रहें- कृष्णानंद होसालीकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मौसम विभाग

 

Cruise Drug Case | क्रूज ड्रग्ज पार्टी की कार्रवाई में नया ट्विस्ट, नवाब मलिक का बड़ा धमाका 

Cruise Drug Case | राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है।  शनिवार को एनआईसीबी (NICB) ने  CISF से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) जाने वाली क्रूज (Cruise Drug Case) पर छापा मारा था।  इस कार्रवाई में बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के बेटे सहित कई लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया।  एनआईसीबी की इस कार्रवाई के संदर्भ में नवाब मलिक (Nawab Malik) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो दिखाकर बड़ा खुलासा किया है।