Maharashtra Unlock | धार्मिक स्थल कल से खुलेंगे, प्रशासन तैयार ; नियमों का पालन कराने के लिए सरकार की शर्त 

मुंबई (Mumbai News) : कल से राज्य (Maharashtra Unlock) के सभी धार्मिक स्थल (Religious Place) खोलने का निर्णय राज्य सरकार (State Government) ने लिया है। इस खबर से  धार्मिक स्थलों के खुलने का इंतजार कर रहे भक्तों में आनंद का वातावरण है।  इसके लिए मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, चर्च का कामकाज संभालने वाला प्रशासन (Administration) तैयार हो गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि धार्मिक स्थलों (Maharashtra Unlock) पर जाते वक़्त अपनी जिम्मेदारी नहीं भूले।  कोरोना के सभी नियमों (Corona Rules) का पालन कराने के लिए सरकार ने कई शर्त भी लगाए  है।

सिद्धि विनायक मैनेजमेंट (Siddhi Vinayak Management) ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर में क्यूआर कोड (QR code) की सुविधा उपलब्ध कराई है।  भक्तों के लिए हर गुरुवार 12 बजे मंदिर दवारा जारी किये गए लिंक पर या  मंदिर ट्रस्ट (Mandir Trust) के ऐप से क्यूआर कोड डाउनलोड करना होगा।  क्यूआर कोड के जरिये हर दिन एक घंटे में 250 भक्त दर्शन कर पाएंगे।  65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।  प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भक्तों से हार, प्रसाद स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सरकार राज्य दवारा  धार्मिक स्थलों (Religious Place) के लिए तैयार किये गए नियमावली के अनुसार 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, बीमार नागरिक, गर्भवती महिला और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मंदिर (Temple) में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइज़ेशन का इस्तेमाल  करना आवश्यक है।  किन  प्रार्थना स्थलों में कितने भक्तों को प्रवेश दिया जाये इसका निर्णय प्रार्थना स्थल के मैनेजमेंट समिति (Management Committee) व ट्रस्ट को लेना होगा।

नवरात्रि के लिए मुंबादेवी मंदिर तैयार

नवरात्रि (Navratri) काल में मुंबादेवी मंदिर (Mumbadevi Temple) में होने वाली भीड़ से बचने के लिए मंदिर की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।  यह रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त एसएमएस में उल्लेखित दिन और समय पर मंदिर में प्रवेश मिलेगा।  इसके लिए मंदिर के प्रवेश दवार पर थर्मल टेस्टिंग और मास्क, सैनिटाइज़र का इस्तेमाल आवश्यक है।  मंदिर में प्रवेश के लिए दोनों डोज लेकर 14 दिन पूरा होना आवश्यक है।

 

 

Ahmednagar | शिरडी का साईं मंदिर खुलेगा क्या ?; नगर जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से असमंजस बरकरार