Mayor Murlidhar Mohol | नलस्टॉप का डबल फ्लाईओवर रविवार से शुरू, महापौर मुरलीधर मोहोल ने दी जानकारी

पुणे : Mayor Murlidhar Mohol | पश्चिम पुणे के ट्रैफिक को रफ्तार (Pune Traffic) देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण नलस्टॉप में शहर के पहले दो मंजिला फ्लाईओवर (Nalstop Double Flyover) का उद्घाटन रविवार को शाम 6 बजे विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हाथों किया जाएगा। इसके बाद कर्वे रोड में अब ट्रैफिक से राहत मिलने की संभावना है। मेट्रो (Metro) से यह पुल मनपा (PMC) के अंदर आने पर पुल के बिजली का काम अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है, यह जानकारी महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) ने दी है।

 

महापौर मुरलीधर मोहोळ (Mayor Murlidhar Mohol) के पास जब स्थायी समिति के अध्यक्ष पद (Standing Committee Chairperson) का कमान था उस समय मनपा के बजट में इस फ्लाईओवर (Flyover) की संकल्पना रखी गई थी। इसमें निधि उपलब्ध कराई गई थी। वनाज से रामवाडी मेट्रो मार्ग (Vanaz to Ramwadi Metro Route) प्रस्तावित होने के बाद नलस्टॉप में दो मंजिला पुल का निमार्ण करने के लिए महापौर मोहोल ने फॉलोअप लिया और उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इस पुल का भूमिपूजन किया गया था। जयपुर में बनाए गए दो मंजीले फ्लाईओवर की पृष्ठभूमि पर इसकी संकल्पना महापौर ने रखी थी। अब इसे मूर्त रूप प्रदान किया गया है।

 

दो मंजीले फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर महापौर मोहोल ने कहा’ डेक्कन (Deccan) इलाके से पश्चिम पुणे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को इस पुल की मदद से अच्छी रफ्तार मिलेगी। नलस्टॉप परिसर में आनेवाले रास्ते पर हर घंटे 35 से 40 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इसलिए इस इलाके में जल्द से जल्द पुल बनाना आवश्यक था। इसके लिए फ्लाईओवर की संकल्पना रखी और इसके लिए फॉलोअप लिया। अब यह प्रोजेक्ट पूरा हो गया है।

 

नलस्टॉप स्थित दो मंजीले फ्लाईओवर की वजह से सिर्फ पश्चिम पुणे (West Pune) ही नहीं बल्कि हवेली और मुलशी तालुके की ओर जानेवाले ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी। पुणे (Pune) का यह पहला दो मंजीला फ्लाईओवर है। हमारी जिम्मेदारी र्ही इसका काम अच्छा और समय पर पूरा हो। कोरोना के संकट (Corona Crisis) में भी मेट्रो (Metro) के काम को तेजी से पूरा किया।

 

कैसा है यह फ्लाईओवर

 

-पुल की कुल लंबाई 550 मीटर

– पुल पर फोर लेन ट्रैफिक

– पहली मंजिल पर गाड़ियां, दूसरी मंजिल पर मेट्रो

-मेट्रो और मनपा का सन्युक्त प्रोजेक्ट

 

Pune | हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही- शिवसेना जिला प्रमुख ज्ञानेश्वर कटके

Corporator Ravi Landage-Corporator Sanjay Newale | पिंपरी चिंचवड में भाजपा को झटका पर झटका, नगरसेवक रवि लांडगे, संजय नेवाले का इस्तीफा