Met Gala 2019: बार्बी लुक में गिरते-गिरते बची दीपिका पादुकोण – VIDEO VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ‘मेट गाला 2019’ इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के तमाम एक्ट्रेस को हमने अजीबो-गरीब लुक में देखा। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वहीं दीपिका पादुकोण का बार्बी अवतार भी छाया रहा। यहां उन्होंने अपने खास लुक से से सबका ध्यान आकर्षित किया।

लेकिन, यहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक घटना का शिकार होते होते बचीं। दरअसल दीपिका होटल की लॉबी में उस वक्त अपनी ही पोशाक पर गिरते-गिरते बचीं जब वह रेड वाइन पी रही थीं। इस वीडियो को एक फैन पेज ने ऑनलाइन शेयर किया है। वीडियों में दिख रहा है कि दीपिका होटल की लॉबी में घूम रही हैं और कुछ लोग जैक पोजेन का लंबा स्ट्रेपलैस गुलाबी गाउन पहने दीपिका की मदद कर रहे हैं। इस दौरान अचानक से वह गिरने को होती हैं, लेकिन फिर वह खुद को संभाल लेती हैं।