Mhada Lottery 2021 | महाराष्ट्र : खुशखबर! दशहरा के मुहूर्त पर म्हाडा की आम नागरिकों के लिए 9000 घरों की लॉटरी, घरों की कीमत करीब 38 से 40 लाख

मुंबई, 5 अगस्त : (Mhada Lottery 2021) इस बार दशहरा में म्हाडा के घरों की लॉटरी निकालने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।  इस लॉटरी (Mhada Lottery 2021) में आम लोगों को किफायती घर मिलेंगे । कुल 9 हज़ार घरों के लिए यह लॉटरी (Mhada Lottery 2021) निकलेगी। म्हाडा के कोकण मंडल (Konkan board) दवारा इसे लेकर जल्द ही विज्ञापन प्रकाशित (Advertisement published) किया जाएगा। दशहरा (Dussehra) के मुहूर्त पर इन घरों की लॉटरी निकलेगी।

इस लॉटरी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत आने वाले 6500 घर, कोकण मंडल आवास परियोजना के तहत आने वाले 2000 घर और 20% योजना के तहत आने वाले 500 घर शामिल है।
9 हज़ार घरों के लिए लॉटरी 
दशहरा के मौके पर म्हाडा का  कोकण मंडल 9000 घरों को  बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा। यह आम लोगों के लिए  खुश करने वाली खबर है।  निम्न और मध्यम आय  वर्ग के लिए यह घर होगा।  यह घर ठाणे, मीरा रोड, वर्तकनगर, विरार बोलिंज नाका, कल्याण, वडवली और ठाणे के गोथेघर में यह घर उपलब्ध होगा।  मीरा रोड में मध्यम आय वर्ग के लिए 2 बीएचके के 196 होंगे।  ठाणे के वर्तक नगर में 67 दुकानें उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कीमत 38 से 40 प्रति घर होगा।
इन घरों की कीमत करीब 38 से 40 लाख रुपए होंगी 
कोकण मंडल के लॉटरी के जरिये ठाणे के वर्तक नगर में निम्न आय वर्ग के लिए 67 घर उपलब्ध होगा।  इन घरों का क्षेत्रफल 320 स्क्वायर फ़ीट होगा।  इन घरों की कीमत 38 से 40 लाख रुपए होगी।  इसके बाद वडवली में 20 , कासारवडवली में 350 घर निम्न आय वर्ग के लिए होगा।  इन घरों की कीमत करीब  16  लाख रुपए होगी।  विरार में 1 हज़ार 300 घर उपलब्ध होंगे।  इनमे से एक हज़ार घर निम्न आये वर्ग और बाकी घर मध्यम आय वर्ग के लिया होगा।