MHADA करेगा पुर्नविकास ! डैडी के दगडी चाल में बनेगा 40 मंजिली टॉवर 

मुंबई, 21 मई : कुख्यात डॉन अरुण गवली का घर रहे दगडी चाल की जगह पर जल्द 40 मंजिली की 2 आलीशान टॉवर बनेगा। इस चाल का री-डेवलपमेंट करने का निर्णय म्हाडा के मुंबई इमारत दुरुस्ती व पुर्नविकास मंडल ने लिया है।  यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष विनोद घोसालकर ने दी है।  अरुण गवली फ़िलहाल शिवसेना के नगरसेवक कमलाकर जामसंडेकर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।  अब इस चाल के मामले में एक बार फिर से अरुण गवली का नाम चर्चा में आ गया है।

अरुण गवली का साम्राज्य दगडी चाल परिसर से चलता था।  दगडी चाल परिसर में 10 बिल्डिंग है. इनमें से 8 बिल्डिंग गवली के नाम पर है।  जबकि अन्य दो बिल्डिंग उसने अपने रिश्तेदारों को बेचा है।  इस पूरी सम्पत्ति का मालिक अरुण गवली है।  लेकिन अब इन सभी 10 बिल्डिंग को गिराकर यहां पर म्हाडा 40-40 मंजिल की 2 टॉवर बनाने वाली हैं। गवली ने म्हाडा को पुनर्विकास का प्रस्ताव दिया था. इसके बाद म्हाडा ने जांच और डॉक्मेंट्स की पड़ताल कर प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विनोद घोसालकर से मिली जानकारी के अनुसार दगडी चाल में कुल 338 किरायेदार है।  नई बिल्डिंग में मूल किरायदारों के लिए घर होगा।  बाकी घर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बिल्डिंग के पुनर्विकास की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।  संबंधित डेवलपर्स से इसके लिए जल्द डॉक्युमेंट्स लिए जाएंगे।  फ़िलहाल यहां पर 4-4 मंजिल की 10 बिल्डिंग है।  इनमें से दो बिल्डिंग को पहले ही गिराया जा चुका है।