MLA Sharad Ranpise | कांग्रेस विधान परिषद् के गटनेता विधायक शरद रणपिसे का हार्ट अटैक से पुणे में निधन 

पुणे, 23 सितंबर : MLA Sharad Ranpise | कांग्रेस के विधान परिषद् के विधायक शरद रणपिसे (MLA Sharad Ranpise) का आज सुबह पुणे (pune) में निधन हो गया।  वे 72 वर्ष ( Pune)  के थे।  विधायक रणपिसे की मौत हार्ट अटैक से होने  की जानकारी सामने आई है।  वे कांग्रेस (congress) के विधान परिषद् में गटनेता थे।

विधायक शरद रणपिसे ने पुणे के जोशी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।  72 वर्षीय रणपिसे का हर्निया का ऑपरेशन होने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया है।  इसके बाद उनकी बाईपास सर्जरी की गई।  पुणे के जोशी हॉस्पिटल में चार-पांच दिनों से उनका उपचार चल रहा था. उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली।
विधायक शरद रणपिसे का जन्म पुणे शहर में 18 सितंबर 1951 में हुआ था।  उन्होंने बी कॉम तक की पढाई की थी. कांग्रेस पार्टी से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।  साथ ही उनका कई संस्था से संबंध था। उन्होंने  कांग्रेस से मिली कई महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाली।
विधायक शरद रणपिसे रामराज्य शिक्षण संस्था, पुणे, उर्दू शिक्षण संस्था, इंदिरा नगर, पुणे, महाराष्ट्र यूथ वेलफेयर फाउंडेशन, पुणे और रामराज्य सहकारी बैंक के संस्थापक थे।
वे 1979 – 85 की अवधि में पुणे मनपा के नगरसेवक जबकि 1983-84 में गलिच्छ  बस्ती निर्मूलन, गृह निर्माण व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष थे.
1994-95 में शेष महाराष्ट्र वैधानिक विकास बोर्ड, पुणे के सदस्य थे।  1969 में वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।  जबकि 1978 में पुणे शहर इंदिरा कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सदस्य थे।  1973 में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव भी रहे।