सरकार के आश्वासन के बाद सांसद संभाजी राजे का अनशन खत्म

पुणे : समाचार ऑनलाइन – सारथी संस्था की स्वायतत्ता कायम रहें तथा अन्य विविध मांगाें को लेकर सांसद छत्रपति संभाजी राजे ने शनिवार को पुणे शुरू किया हुआ अनशन अंादोलन सरकार के आश्वासन के बाद पीछे लिया।

मराठा, कुणबी समाज के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा स्थापित की गई छत्रपति शाहू महाराज संशोधन, प्रशिक्षण तथा मानव विकास संस्था (सारथी) संस्था की स्वायतत्ता कायम रहें, संस्था के लिए निधि का प्रावधान करें इन मांगों को लेकर शनिवार को सांसद छत्रति संभाजी राजे ने पुणे स्थित सारथी कार्यालय के बाहर अनशन शुरू किया था। इस समय समाज के सैंकड़ों युवक, युवतियां उपस्थित थे। उनके अंादोलन की दखल लेते हुए राज्य सरकार की ओर से नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजी राजे से मिलकर उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे से फोन पर चर्चा हुई है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से सारथी संदर्भ की सारी मांगे पूरी हाेने का आश्वासन भी दिया गया। उसके बाद छत्रपति संभाजी राजे ने अनशन पीछे लेने की घोषणा की।

छत्रपति संभाजी राजे ने कहा कि राजर्षी छत्रपति शाहू महाराज के नाम से उक्त संस्था स्थापित की गई थी। मराठा समाज के जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा हो इस हेतु से बार्टी के तर्ज पर उक्त संस्था स्थापित की गई। इसलिए कई दिनों से हम मांग कर रहे थे कि संस्था की स्वायतत्ता कायम रहें। लेकिन संस्था से संबंधित जे. पी. गुप्ता नामक अधिकारी ने राष्ट्रपति शासन में संस्था संबंधित कई फरमान निकाले थे जिसकी कल्पना मुख्यमंत्री को भी नहीं थी। इसलिए गुप्ता को उनके पद से हटाकर परिहार जैसे अच्छे अधिकारी की नियुक्ति की जाए यह भी हमारी मांग थी।

मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संदर्भ में मुझ से चर्चा कर हमारी सारी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। मंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद यहां आकर मुझे आश्वासित किया है। इसलिए मैं ने आंदोलन पीछे लिया है।

visit : punesamachar.com