MP Udayanraje Bhosale | शिवेंद्रराजे के विरोध के बावजूद उदयनराजे भोसले का निर्विरोध चयन, जिला बैंक के चुनाव में दिखी सादगी 

सातारा (Satara News) : सातारा जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव (Satara District Central Bank Election) में सांसद उदयनराजे भोसले (MP Udayanraje Bhosale) निर्विरोध चुन लिए गए है।  मिली जानकारी के अनुसार विधायक शिवेंद्रराजे भोसले (Shivendraraje Bhosale) ने उदयनराजे भोसले (MP Udayanraje Bhosale) की सीट  का विरोध किया था।  लेकिन बुधवार को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन उदयनराजे भोसले के विरोध में खड़े सभी उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया।  ऐसे में जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव में सांसद उदयनराजे भोसले (MP Udayanraje Bhosale) निर्विरोध चुन लिए गए है।
सकता जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव में भाजपा के सांसद उदयनराजे भोसले (BJP MP Udayanraje Bhosale) ने गृहनिर्माण से उम्मीदवारी का नामांकन दाखिल किया था।  इसके बाद उनके भाई शिवेंद्रराजे भोसले ने इसका विरोध किया था।  दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया था।  इस बीच उदयनराजे ने जिला बैंक और इसके पदाधिकारियों और राष्ट्रवादी के नेताओ पर गंभीर आरोप लगाया था।

 

इस वजह से राष्ट्रवादी (Nationalist) में उनके खिलाफ काफी गुस्सा नज़र आ रहा था।  लेकिन दिवाली के बाद उदयनराजे ने राष्ट्रवादी और भाजपा (BJP) के साथ कांग्रेस (Congress) के महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात कर उन्हें अपने पक्ष में मनाया था।  इसी वजह से जिला बैंक का डायरेक्टर बनने का उनका रास्ता साफ़ हो गया।

 

सांसद उदयनराजे भोसले के खिलाफ नामांकन करने वाले नामदेव सावंत, दादासाहेब बड़दरे, ज्ञानेश्वर पवार, जयवंत पाटिल, दिलीप सिंह भसोले ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद उदयनराजे भोसले का रास्ता साफ हो गया।  जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।

 

Pune | पुणे में भाजपा ने नवाब मलिक का पुतला जलाया ; शहर अध्यक्ष ने नवाब मलिक को देशद्रोही कहा

Devendra Fadnavis | Nawab Malik ने हाइड्रोजन बम फोड़ा, देवेंद्र फडणवीस ने किया यह Tweet