Mr. India Manoj Patil | मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल दवारा आत्महत्या का प्रयास ; अभिनेता साहिल खान पर आरोप 

मुंबई (Mumbai News), 16 सितंबर : मिस्टर इंडिया विजेता बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Mr. India Manoj Patil) ने मुंबई  (Mumbai) में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उनके दवारा लिखी गई चिट्ठी में अभिनेता साहिल खान (Actor Sahil Khan) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया गया है।  साहिल खान के खिलाफ साइबर बुलिंग (Cyber Bullying) और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।  मनोज को कूपर हॉस्पिटल (Cooper Hospital) में भर्ती (Cooper Hospital) कराया गया है।

 

मनोज पाटिल (Manoj Patil) को बुधवार देर रात उसके परिवार वालों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  उनकी स्थिति फ़िलहाल स्थिर है।  उन्होंने गोली खाकर आत्महत्या (Suicide)  करने का प्रयास किया था।  पिछले कुछ दिनों से साहिल खान उन्हें परेशान कर रहे थे।  इस तरह का आरोप मनोज ने चिट्ठी में लगाया है।

चिट्ठी में क्या लिखा है

मानसिक परेशानी और बदनामी की वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं।  यह बात उन्होंने चिट्टी में लिखी है।  मिस्टर इंडिया बनने के बाद मनोज ने मिस्टर ओलंपियाड के लिए तैयारी शुरू की थी।  साहिल खान भी इस स्पर्धा में शामिल होना चाहता था।  इस वजह से मुझे इससे मुझे दूर करने व मिस्टर ओलंपियाड स्पर्धा में भाग न ले सकू इसलिए परेशान कर रहा था।  इस तरह का आरोप चिट्टी में लगाया गया है। मनोज पाटिल के परिवार ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara Police Station) में साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) से भी मदद मांगे जाने की बात कही जा रही है।

 

 

Nashik | नासिक में बढ़ रहे डेंगू, चिकनगुणिया के मरीज, डेंगू के मरीजों की संख्या 700 के पार

Nanded | नांदेड़ में नर्सिंग कॉलेज होस्टल में छात्रा के साथ रैगिंग, होस्टल के अधीक्षक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज