राजनीति में प्रियंका गांधी की ऐंट्री पर मिसेस सीएम का बयान…

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – प्रियंका गांधी की राजनीति में ऐंट्री होते ही राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल तेज हो गयी है। कांग्रेस ने उन्हें महासचिव और उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके बाद भाजपा की ओर जोरदार टिप्पणी की गयी। वही कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के कई नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी मिसेस अमृता फडणवीस ने प्रियंका गांधी को राजनीति में आने पर शुभकामनाएं दी है। जिसके बाद से राजनीति चर्चा भी शुरू हो गयी है। कइयों का कहना हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र महाराष्ट्र भाजपा के है, लेकिन उनकी पत्नी कांग्रेस को सपोर्ट कर रही है।

इस दौरान अमृता फडणवीस ने कहा कि कही कोई भी महिला राजनीति में प्रवेश करती है तो सभी महिलाओं के लिए ये अच्छी बात होती है। हां ये कांग्रेस का मामला है। आगे उन्होंने प्रियंका गांधी को आने वाले राजनितिक दिनों के लिए शुभकामाएं दी है। आगे मिसेस फडणवीस ने ये भी कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने से भाजपा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

100 साल के नेहरू-गांधी परिवार से यह 12वीं एंट्री –
प्रियंका गांधी के नाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा, पिता राजीव, मां सोनिया गांधी, भाई राहुल ने पूर्वी यूपी से ही सियासत में कदम में रखा। ये सभी पूर्वी यूपी से ही चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं। अब यहीं से प्रियंका अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगी। प्रियंका 47 साल की उम्र में कांग्रेस की महासचिव बनाई गईं। इससे पहले तक वह अमेठी और रायबरेली में ही पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करती थीं।