Mumbai | भिवंडी में गिरा इमारत का एक हिस्सा, एक महिला की मौत, 7 घायल

मुंबई (Mumbai News) – Mumbai | भिवंडी (Bhiwandi) के आजमी नगर इलाके में एक मंजिला इमारत की गैलरी ढह गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना (Mumbai) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है।

शब्बीर अंसारी (Shabbir Ansari) का घर शहर के आजमी नगर के टीपू सुल्तान चौक इलाके में है। शब्बीर ने बाजार क्षेत्र में मकान के बगल में मकान की दीर्घा पर अतिरिक्त सरकारी भवन बनवाया था। इस इमारत के नीचे किराना स्टोर के साथ-साथ अन्य दुकानें भी है। बाजार क्षेत्र और दुकानें होने के कारण नागरिक यहां खरीदारी के लिए आते है। दुर्घटना (Accident) के वक़्त भी आसपास कई लोग मौजूद थे। इस दौरान ईमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए।

मृतक का नाम रजाक (Razak) ( उम्र- 35-40 ) है। जबकि हसीम शेख (35), सुबेदा खातून (35) , अमिना अन्सारी (45) , रोशन बानो (30), जारा कलाम (12), रोजी फातिमा (14) और जिकरा अन्सारी (14) घायलों के नाम है।

गौरतलब है कि हादसे में घर में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि बाजार व दुकान में खरीदारी करने आई एक महिला की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के इंदिरा गांधी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड, पुलिस (Police) और आपदा प्रबंधन बचाव दल ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दुर्घटना भोईवाडा थाने में दर्ज कराई गई है।

 

 

Ajit Pawar | अजित पवार की  गणेश उत्सव को लेकर चेतावनी, बोले – गणेश उत्सव के पहले दिन भीड़ उमड़ी तो दूसरे दिन से की जाएगी सख्ती

Ajit Pawar | महाराष्ट्र में फिर से सबकुछ बंद करने को मजबूर न करें, नियम का पालन करें! अजित पवार ने दी चेतावनी