Mumbai | मुंबई में सनी लियोन और रतन टाटा के नाम से चल रही कारें, 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई : ऑनलाइन टीम –  (Mumbai) बिजनेसमैन रतन टाटा, एक्ट्रेस सनी लियोन की फर्जी नंबर प्लेट वाली कई कार शहर में घूम रही है। दरअसल पिछले 6 महीने में मुंबई (Mumbai) में ई-चालान (E-challan) के जरिए फर्जी नंबर प्लेट के 241 मामले सामने आए हैं। इस संबंध में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (FIR) किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) की कार का नंबर प्लेट कोई और इस्तेमाल कर रहा था।

इस पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में ट्रैफिक पुलिस शाखा द्वारा सनी को एक समान ई-चालान भेजा गया है। फरवरी में सनी लियोन जैसी बीएमडब्लू कार वर्सोवा में कोकिलाबेन वीरूभाई अंबानी अस्पताल के सामने खड़ा देखा गया था। यह देख पुलिस ने फ़ौरन सनी से संपर्क किया। एक ही रंग की गाड़ी सेम नंबर देख पुलिस भी हैरान रह गए। बाद में पुलिस ने गाड़ी चालक से गाड़ी के पेपर मांगे। जबकि एक्ट्रेस ने अपने पेपर पुलिस को दिखाए।

पुलिस ने सनी की शिकायत के बाद वाहन चालक पर वर्सोवा थाने में मामला दर्ज किया है। उद्योगपति रतन टाटा को भी ऐसी घटना का सामना करना पड़ा है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में टाटा को ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान भेजा गया है। यह देख टाटा हैरान थे। बिना नियम तोड़े ई-चालान कैसे आया। इसकी जांच के लिए उन्होंने परिवहन शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। तब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दरअसल एक महिला रतन टाटा के कार का नंबर लेकर खुद की गाड़ी चला रही थी। एक्ट्रेस और उद्योगपति रतन टाटा की तरह मुंबई में भी 241 फर्जी नंबर प्लेट का मामला सामने आया है।

नागरिक गलती से आपको ई-चालान भेजने की शिकायत ट्रैफिक पुलिस से कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस में पिछले 6 महीने में करीब 39,950 शिकायतें दर्ज की गई हैं। जांच में सामने आया है कि 4,105 शिकायतें गलती से भेजी गईं। उल्लेखनीय है कि ऐसे मामलों की जांच में 241 फर्जी नंबर प्लेट के मामले सामने आए हैं।

17 मामलों में अपराध भी दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि इसमें चोरी के 3 वाहन थे। 2 मामलों में पता चला कि नंबर प्लेट पंजीकृत नहीं थी। बाकी 12 मामलों में फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया है। मुंबई में रोजाना औसतन 9,000 ई-चालान भेजे जा रहे हैं।