Mumbai | अभिनेता साहिल खान के खिलाफ केस दर्ज, आत्महत्या का प्रयास करने वाले बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल के आरोप के बाद कार्रवाई 

 

मुंबई 17, सितंबर : Mumbai | मिस्टर इंडिया रहे बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था।  सामने आई जानकारी के अनुसार इस मामले (Mumbai) में अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बुधवार की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था।  इससे पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था।  इसमें उन्होंने अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाया था।  इसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है।  मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में साहिल खान सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल का फ़िलहाल मुंबई के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।  बुधवार की रात नशे की दवा खाकर पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था।  उन्हें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  उनकी स्थिति फ़िलहाल अच्छी है।
अभिनेता साहिल खान पर आरोप 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था।  इसमें उन्होंने लिखा है कि अभिनेता साहिल खान उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है. बेवजह परेशान करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मनोज पाटिल  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कई स्पर्धा में भाग ले चुके है।  इस मामले में मनोज पाटिल के परिवार वालों ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।  इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

 

Pune Journalist Arrest | व्यवसायी से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पत्रकार अर्जुन शिरसाठ गिरफ्तार, इससे पहले भी मांग चुके थे 5 लाख रुपये की फिरौती, फोन पर हुई बातचीत में खुलासा

Pune Journalist Arrest | हडपसर पुलिस ने एक पत्रकार को हडपसर में एक व्यापारी को 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार (Pune Journalist Arrest) किया है। 5 लाख रुपये की फिरौती के मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है।

आरोपी पत्रकार का नाम अर्जुन लक्ष्मण शिरसाठ (41, नि. आंबिल ओढा वसाहत, दांडेकर पुल) है। अर्जुन इससे पहले पुणे के एक बड़े अखबार में काम करता था। वह वर्तमान में किसी अखबार के लिए काम नहीं करता है।