Mumbai Crime | You Tube देखकर नक्सलवादी के नाम से भेजा पत्र, MBBS डॉक्टर से हफ्ता मांगने वाली महिला गिरफ्तार 

मुंबई (Mumbai News), 18 सितंबर : मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने एक महिला को गिरफ्तार (Arrest) किया है।  इस महिला को गिरफ्तार (Mumbai Crime) करने के पीछे वजह जानकर आप चौंक जाएंगे।  नक्सलवादी के नाम पर धमकी देकर महिला दवारा हफ्ता मांगा (Mumbai Crime) गया था जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।  इस महिला ने एमबीबीएस डॉक्टर (MBBS Doctor) को नक्सलवादी नाम से पत्र भेजकर पैसों की मांग की थी।

 

गिरफ्तार की गई महिला ने एमबीबीएस डॉक्टर को नक्सलवादी (Naxalite) नाम से पत्र भेजा था।  इस पत्र में आरोपी महिला ने 50 लाख रुपए का हफ्ता मांगा था।  डॉक्टर को भेजे गए पत्र में लाल सलाम नाम से हफ्ता मांगा गया था।

इस पत्र में महिला ने हफ्ता नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।  हफ्ता नहीं देने पर डॉक्टर और उनके बच्चे की हत्या करने की धमकी पत्र में दी गई थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 12 (Mumbai Crime Branch Unit 12) ने महिला आरोपी और मुख्य आरोपी के अलावा और एक अन्य को गिरफ्तार किया है।  चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने पूछताछ में कबूल किया है कि यूट्यूब (You Tube) देखकर उसने डॉक्टर को लूटने का प्लान बनाया था।

 

 

 

Mumbai | मुंबई से और एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Pune Crime | पुणे के त्रिमूर्ति चौक के हॉस्पिटल से ऑय टेस्टिंग मशीन चुराने वाले दो लोग गिरफ्तार