मुंबई के डॉक्टर ने अजमेर में की ख़ुदकुशी, इंजेक्शन लगाकर आपने आप को किया खत्म

अजमेर – जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की ईएनटी यूनिट में कार्यरत एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा शुक्रवार की रात को हुआ। जानकरी के मुताबिक, कमरे का दरवाजा तोड़कर डॉक्टर के शव को बाहर निकाला गया। मृतक डॉक्टर मुंबई का रहने वाला है। मृतक डॉक्टर का नाम अक्षय कुमार अंकारे है।

आत्महत्या करने से पहले डॉ. अक्षय ने अस्पताल आया और उन्होंने अपने कॅन्युला (Cannula) लगाया और फिर घर चले गए। घर लौटने के बाद उसने खुद को ड्रिप इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। अक्षय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आज आएगी और उसके बाद कारण स्पष्ट होगा।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा –

अक्षय के दोस्त उन्हें फ़ोन कर रहे थे। लेकिन,उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया। आखिर में कुछ दोस्त उसके घर गए। अक्षय के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। लेकिन, भीतर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। काफी देर बाद अक्षय के दोस्तों ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को इसकी सूचना दी। चिकित्सा अधिकारियों ने भी अक्षय को कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अक्षय के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में अक्षय लेटा हुआ था। सहकर्मियों ने उसकी जांच की। बाद में पता चला उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को फ़िलहाल अक्षय के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली है। इस बीच फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विशेषज्ञों ने अक्षय के पूरे कमरे की जांच की।

मुंबई के रहने वाले डॉ. अक्षय कुमार अंकारे मेडिकल कॉलेज में ईएनटी यूनिट में पढ़ रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। वह पिछले एक साल से कोविड के मरीजों की सेवा कर रहा था। और पिछले कुछ दिनों से ब्लैक फंगस के मरीजों के ऑपरेशन और वार्ड में काम कर रहा था।