Mumbai | घर लेने का गोल्डन चांस…. मुंबई से कुछ दूरी पर 15 लाख में 557 स्क्वायर फ़ीट के फ्लैट्स की होगी बिक्री 

मुंबई (Mumbai News), 15 सितंबर : मुंबई (Mumbai) में अपना घर हो, यह हर किसी का सपना होता है।  लेकिन घर की आसमान छूती कीमत को देखकर अधिकांश आम लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का मौका नहीं मिल  रहा है।  लेकिन अब यह सपना पूरा करने का मौका मिलेगा।  कुछ लोगों की खबर पढ़कर झटका लगेगा लेकिन यह खबर सही है।  मुंबई (Mumbai) के पास 15 लाख रुपए में घर उपलब्ध है।  कुछ जगहों में तो 10 लाख रुपए में घर उपलब्ध है।  खास बात यह है कि इन घरों (Home) की बिक्री करने वाली संस्था काफी विश्वसनीय है।  मुंबई के करीब और बेहद अच्छी जगह में 10 से 15 लाख रुपए में उपलब्ध घर का बिल्डअप एरिया 557 स्केयर फ़ीट है। इस तरह के 698 स्कवायर फ़ीट एरिया के घर 18 लाख 84 रुपए से उपलब्ध है. खास बात यह है कि 370 स्क्वायर फ़ीट के घर केवल 9 लाख 98 हज़ार रुपए में उपलब्ध है।

ये सारे घर ठाणे (Thane) के घोरबंदर (Ghodbunder) में उपलब्ध है।  इन घरों की बिक्री म्हाडा के जरिये की जाएगी। म्हाडा कोंकण बोर्ड (MHADA Konkan Board) के जरिये इन घरों की बिक्री की जाएगी।  कोंकण बोर्ड की 8 हज़ार 184 घर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ठाणे के कासारवडवली में 557 स्क्वायर फ़ीट में बने घरों की बिक्री की जाएगी।  जबकि यहां पर छोटे आकर के घर 377. 65 स्क्वायर फ़ीट की होगी।  कासरवडवली (Kasarvadavali) में 722 स्क्वायर फ़ीट और 396 स्क्वायर फ़ीट के घरों की बिक्री की जाएगी।  ठाणे में वडवली में 17 से 18. 84 लाख के बीच घरों की बिक्री की जाएगी।  ये घर 630 से 698 स्क्वायर फ़ीट में बना है।  जबकि कारपेट एरिया 400 से 515 स्क्वायर फ़ीट में होगा।

ठाणे, कल्याण, वसई-विरार, मीरा भाईंदर में ये घर है।  मुंबई और कोंकण बोर्ड के घरों को सबसे अधिक रिस्पांस मिल रहा है।

कैसे किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन (Mumbai)

23 अगस्त को विज्ञापन निकलने के बाद दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है।  इस दिन दोपहर तीन बजे से आवेदनकर्ताओं को आवेदन भरकर बैंक में डिपॉजिट मनी के साथ पेश करने की बात म्हाडा (MHADA) ने कही थी।  रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन भरना है।  इसके लिए 24 अगस्त से 22 सितंबर रात 12 बजे तक इच्छुक रजिस्ट्रेशन करा सकते है।  इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा और 23 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।  डिपॉजिट मनी के साथ बैंक में जमा करने की अवधि 24 सितंबर होगी।  इसके बाद यह प्रक्रिया बंद हो जाएगी।