Mumbai local trains | ….. तब तक लोकल शुरू नहीं की जाएगी, अस्लम शेख ने दी महत्वपूर्ण जानकारी 

 

मुंबई, 21 जुलाई : (Mumbai local trains) कोरोना की दूसरी लहर के शांत पड़ने के बाद मुंबई लोकल रेलवे सेवा (Mumbai Local Railway Service) आम लोगों के लिए शुरू करने की मांग की जा रहीं है।  लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार और मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) ने फ़िलहाल आम लोगों के लिए लोकल (Mumbai local trains) में यात्रा करने पर रोक लगा रखी है।  लेकिन दिन-प्रतिदिन मुंबईवासियों को यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  इस बीच पालकमंत्री अस्लम शेख (Guardian Minister Aslam Sheikh) ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

लोकल शुरू करने को लेकर  अस्लम  शेख ने कहा है कि 70% वेक्सीनेशन पूरी किये बिना लोकल शुरू नहीं की जाएगी। साथ ही शहर के अन्य प्रतिबंधों को भी नहीं हटाया जाएगा।  असलम शेख ने कहा कि जब तक वेक्सीनेशन का 60 से 70% पूर्ण नहीं होता है तब तक सब कुछ खोलना उचित नहीं है।  जैसे-जैसे छूट दी जा सकती है हम दे रहे है।  साथ ही हम जो कदम उठा रहे है वह सही है।  यह सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है।
केन्द्र सरकार पर निशाना साधा 
मुंबई में वेक्सीनेशन की गति धीमी पड़ गई।  मंगलवार को भी वेक्सीनेशन रोकना पड़ा।  इस पर  अस्लम  शेख ने कहा कि वेक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की योजना और उस पर अमल पूरी तरह से फेल हो गया है।  मुंबई में हमें 20 दिन वेक्सीनेशन रोकना पड़ा।  केंद्र सरकार खुद वैक्सीन नहीं दे सकती है।  हमारे पास पैसे है लेकिन हम वैक्सीन नहीं खरीद सकते है।  इसलिए हमने केंद्र से निवेदन किया है।  दुनिया में जिन्होंने वैक्सीन बनाई है उन्हें भारत बुलाये।  बाकी सारे राज्य वैक्सीन लेने के लिए तैयार है।  सभी का वेक्सीनेशन होता है तो जल्द से जल्द हमारा देश इससे बाहर निकल आएगा।