Mumbai | गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई में बड़ी दुर्घटना, वर्सोवा में पांच लड़के डूबे, दो को बचाया गया , तीन लापता 

मुंबई (Mumbai News), 20 सितंबर : अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई (Mumbai) के वर्सोवा गांव में बड़ी दुर्घटना हुई।  यहां गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) करने में पांच लड़के डूब (Drowned) गए।  इसमें से दो लड़को को बचाने में सफलता मिली है।  लेकिन लड़के अभी भी लापता है।  रविवार की रात 9 बजे यह दुर्घटना हुई।

 

बचाये गए दोनों लड़को को कूपर हॉस्पिटल (Cooper Hospital) में भर्ती कराया गया है।  साथ ही लापता लड़को की तलाश की जा रही है।  इसके लिए दुर्घटनास्थल और उसके आसपास समुंद्र में सर्च मुहीम चलाई जा रही है।  इसके लिए विभिन्न व्यवस्था की मदद ली जा रही है।

 

 

—————————————————————————————————————————————————

 

Pune | विसर्जन के दौरान दो लोग इंद्रायणी नदी में डूबे

पिंपरी (Pimpri News) : गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) के समय 2 लोग इंद्रायणी नदी (Indrayani River) में डूब गए। यह घटना (Pune) रविवार अनंत चतुर्दशी के दिन शाम 7 बजे के आसपास हवलदार बस्ती आलंदी रोड में हुई। दत्ता आबासाहेब ठोंबरे (Datta Abasaheb Thombre) (उम्र 20), प्रज्वल रघुनाथ काले (Prajwal Raghunath Kale) (उम्र 18) डूबनेवाले युवक का नाम है। इसमें प्रज्वल का शव मिला है। जैसे ही पता चला कि दो लोग नदी में डूब (Pune) गए वैसे ही इलाके में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष कल्याणकर (Senior Police Inspector Manish Kalyankar) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आलंदी रोड स्थित हवलदार बस्ती के लोग इंद्रायणी नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए थे। 

Mumbai Crime | फिर शर्मसार हुआ मुंबई! 11 साल की लड़की के साथ सोसाइटी के वॉचमैन ने किया दुष्कर्म