Mumbai | एक्सप्रेस-वे के कारण मुंबई-दिल्ली का सफर केवल 13 घंटे में ; 32 करोड़ लिटर ईंधन की बचत

नई दिल्ली, 15 सितंबर : Mumbai | देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाली महत्वकांक्षी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (Green Field Expressway) बनाया जा रहा है।  करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च कर यह 8 लेन वाली हाईवे बनाई जा रही है।  खास बात यह है कि एक्सप्रेस-वे (expressway) की वजह से दोनों शहरों (Mumbai) के बीच की दुरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। मुंबई-दिल्ली के बीच सफर में केवल 13 घंटे का समय लगेगा।
केंद्रीय महामार्ग विकास और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश के प्रमुख दो शहरों को जोड़ने वाली 1350 किलोमीटर लंबी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे जनवरी 2023 में पूरा करने का उद्देश्य है।  एक्सप्रेस-वे की वजह से दोनों शहरों के बीच की दुरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी।  साथ ही ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी।  इससे हर साल 32 करोड़ लिटर  ईंधन की बचत होगी।  एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने के बाद मुंबई और दिल्ली के बीच का सफर केवल 13 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।  फ़िलहाल एक्सप्रेस-वे का 350 किलोमीटर का काम पूरा हुआ है. पूरा काम होने पर केवल समय ही नहीं बचेगा बल्कि इसके आसपास औद्योगिक टाउनशिप और स्मार्ट शहर बसाने की योजना है।  पुरे मार्ग में 92 जगहों पर इंटरवल स्पॉट तैयार किया जाएगा।
ई-वाहनों के लिए 4 लेन सुरक्षित 
एक्सप्रेस-वे 8 लेन  में से दोनों तरफ दो-दो इस तरह चार लेन केवल  ई-वाहनों के लिए के लिए होगा।  इस तरह का यह देश में पहला एक्सप्रेस-वे होगा।  इस तरफ से यह एक पर्यावरणपूरक एक्सप्रेस-वे साबित होगा।  इससे भारी मात्रा में ईंधन की बचत होगी।
हाईवे का 245 किलोमीटर की सड़क मध्य प्रदेश से गुजर रही है।  वहां का 100 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है।  इस काम का नितिन गडकरी 16 सितंबर को निरीक्षण करेंगे।
हाईवे के बजाय स्लिप लेन में टोल प्लाजा बनाया जाएगा।  ऐसे में जिस शहर में प्रवेश करना होगा उतना ही टोल वसूला जाएगा।

 

Pune | ….आख़िरकार रिंगरोड के सड़क में बदलाव और पुणे के मावल तालुका की भंडारा पहाड़ी बची ; उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बैठक में निर्णय