Mumbai | मुंबई से और एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार 

मुंबई (Mumbai News), 18 सितंबर : महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच (Mumbai Police Crime Branch) की टीम ने मुंबई (Mumbai) से शुक्रवार की मध्यरात्रि और एक संदिग्ध आतंकवादी (Terrorist) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।  इस आतंकवादी का नाम जाकिर (Zakir) है।  उसे जोगेश्वरी से देर रात कस्टडी में लिया गया।  इसके बाद उसे एटीएस नागपाड़ा कार्यालय (ATS Nagpada Office) लाया गया।  यहां पूछताछ के बाद उसे अज्ञात स्थान पर रखे जाने की जानकारी सामने आई है।  पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की विशेष टीम ने मुंबई (Mumbai) सहित देशभर से 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।  महाराष्ट्र (Maharashtra) सहित छह राज्यों में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट (Bomb Blast) करने की साजिश रचे जाने की चौंकाने वाली जानकारी पूछताछ में सामने आई है।  इन आतंकवादियों में मुंबई के सायन का रहने वाला जान मोहम्मद  (Jan Mohammed) भी शामिल है।
सायन के जान मोहम्मद और जाकिर का आपस  में कोई कनेक्शन है क्या ? इसकी जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (Mumbai Police Crime Branch) और एटीएस (ATS) कर रही है।

तीन दिन पहले जान मोहम्मद शेख (Jan MohammedSheikh) सहित अन्य पांच आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार किया था।  एक ही वक़्त में महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई की गई थी।  जान मोहम्मद शेख का पिछले 20 वर्षों से दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से संबंध रहा है।  फ़िलहाल वह अनिस इब्राहिम के संपर्क में था।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।  इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग से जांच शुरू की थी. इसके तहत और एक आतंकवादी को कस्टडी (Custody) में लिया गया है।

 

 

 

Pune | हवेली तहसीलदार को जबरन गूगल पे पर रिश्वत देने वाले दो गिरफ्तार

Pune Crime | हवेली की तहसीलदार तृप्ति कोलते को जबरन दिया गया 50000 का रिश्वत, दौंड के दत्तात्रय पिंगले और मांजरी के अमित कांदे ACB दवारा गिरफ्तार