Mumbai News | मुंबई में दोनों डोज ले चुके लोगों को लोकल से सफर की छूट ? 

मुंबई (Mumbai News), 10 जुलाई : मुंबई (Mumbai News) में कोरोना नियंत्रण (corona control) में आ रहा है लेकिन उसके बावजूद अभी तक संकट कम नहीं हुआ है।  लेकिन नागरिकों दवारा हर दिन के सफर (Travel) के लिए लोकल शुरू करने की मांग की जा रही है।  लेकिन राज्य सरकार (State Government) का तर्क है कि स्थिति अभी अनुकूल नहीं है।  फ़िलहाल मनपा (Municipal Corporation) दवारा मुंबई (Mumbai) में तीसरे स्तर का प्रतिबंध लगा है।  इसलिए अभी भी आवश्यक सेवाओं (essential service) को छोड़कर अन्य कार्यालय और अन्य जगहों में सभी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।  इसे देखते हुए जिन्होंने वैक्सीन (Vaccine) की दोनों डोज ले ली है उन्हें लोकल को छोड़कर अन्य छूट देने को लेकर मनपा दवारा सकारात्मक रूप से विचार किया जा रहा है।  15 जुलाई को मंत्रालय (ministry) में होने वाले बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

राज्य सरकार (Sate Government) ने कोरोना प्रतिबंधों (corona ban) में  चरणों में छूट दी है।  स्थानीय स्तर पर कोरोना की पॉजिटिविटी रेट (Corona Positive Rate) के अनुसार प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय लिया जा रहा है।  फ़िलहाल मुंबई (Mumbai News) में पॉजिटिविटी रेट (Positive Rate) 2% होने के बावजूद आने वाले उत्सव और तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मुंबई (Mumbai) को तीसरे स्तर (Third Wave) में रखा गया है।  इसके अनुसार आवश्यक सेवाओं (essential service) को छोड़कर आम नागरिकों को विभिन्न संस्थानों और अन्य जगहों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।  लोकल से सफर पर प्रतिबंध लगे होने के कारण नागरिकों  को बेस्ट बस (Best Bus), रिक्शा (Rickshaw), टैक्सी (Taxi)  व निजी वाहनों का विकल्प चुनना पड़ रहा है।  इसलिए नागरिकों दवारा लोकल शुरू करने की मांग की जा रही है।

वेक्सीनेशन (Vaccination) पर ज़ोर 

मुंबई (Mumbai) में अब तक 59 लाख 29 हज़ार लोगों ने वैक्सीन (Vaccine) ली है।  इनमे से 46 लाख 81 हज़ार 780 लोगों ने वैक्सीन (Vaccine) की पहली डोज (first dose) ली है।  जबकि 12 लाख 47 हज़ार 410 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है. इसलिए वैक्सीन की दोनों डोज (Second Dose) ले चुके लोगों को विभिन्न कार्यालय सहित अन्य जगह प्रवेश देने में छूट देने को लेकर मनपा विचार कर रही है।  इस संबंध में 15 जुलाई को मंत्रालय में बैठक होने वाली है।  यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी (Suresh Kakani) ने दी है।

प्रतिबंधों में और छूट दी जाए

आम लोगों की मांग है कि कोरोना नियंत्रण में आ चुका है इसलिए राज्य सरकार (State Government) और मनपा (Municipal Corporation)  फ़िलहाल प्रतिबंधों में छूट दे।

इसके लिए 15 जुलाई को होने वाली बैठक में मुम्बईवासियों को और राहत देने की मांग की जा रही है।

दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए लोकल शुरू करने के सुझाव दिए जा रहे है।

 

 

Pune City News | पुणे 4 बजे लॉक होना ही चाहिए, नहीं तो सख्त कार्रवाई करें, अजित पवार का प्रशासन को आदेश

 

IAS Officer Transfer | महाराष्ट्र के 10 IAS अधिकारियों का तबादला; PMPML के अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण मिश्रा की नियुक्ति