Mumbai Pune Expressway | जान बचाने कंटेनर से लगाई छलांग, लेकिन…..मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा

लोनावाला : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Mumbai Pune Expressway | मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खंडाला घाट के खोपोली एक्झिट के पास तीव्र ढलान में भीषण दुर्घटना हुई है। तीव्र ढलान में कंटेनर का ब्रेक फेल होने से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और कंटेनर ने आगे जा रही इर्टिगा कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कंटेनर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में कंटेनर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक को मामूली चोट आई है। यह दुर्घटना गुरुवार शाम पौने चार बजे हुई। (Mumbai Pune Expressway)

 

मृत कंटेनर ड्राइवर का नाम परशुराम कुंडलिक आंधळे (24 नि. लिंबोडीकर,
आष्टी, बीड) है। हाईवे पुलिस से मिली पुणे से मुंबई की दिशा में जा रही कंटेनर (एमएच 43 वाय 5841) खोपोली एक्झिट के पास तीव्र ढलान में उतरते वक्त ब्रेक फेल हो गया। इसकी वजह से कंटेनर ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और कंटेनर ने आगे जा रही इरतिगा कर को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे पलट गई। कंटेनर ड्राइवर ने जान बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगाई। लेकिन गाड़ी के नीचे चले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (Mumbai Pune Expressway)

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बोरघाट हाईवे के पुलिस सब इंस्पेक्टर महेश चव्हाण
पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
कंटेनर और कार को किनारे कर हाईवे का ट्रैफिक सामान्य किया गया।
खोपोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Web Title :- Mumbai Pune Expressway | container ertiga accident on mumbai pune expressway one person died on the spot

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Seerat Kapoor | सीरत कपूर कहती हैं, “बॉलीवुड के जैसा रोमांस कोई नहीं कर सकता”

 

Pune PMC News | मनपा की सेवा सुविधा अब व्हाट्सअप चैट पर शुरू; पहले चरण में प्रॉपर्टी टैक्स की सेवा प्रारंभ

 

Pune Crime | हिन्दू राष्ट्र सेना के तुषार हंबीर पर हमला करने वालों से पिस्तौल, तलवार जब्त