Mumbai | शॉकिंग! निर्माता विभु अग्रवाल लैंगिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार 

 

मुंबई, 6 अगस्त : (Mumbai) फ़िलहाल मनोरंजन की दुनिया में एक के बाद एक चौंकाने वाली घटना घट रही है।  फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Film Producer Vibhu Agarwal) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार (arrest) किया है। (Mumbai) एक महिला ने उनके खिलाफ लैंगिक शोषण (sexual abuse) का आरोप लगाया है।  इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन की दुनिया में खलबली मच गई है।  विभु अग्रवाल के खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।  विभु अग्रवाल के साथ उनकी कंपनी के कंट्री हेड अंजलि रैना (Country Head Anjali Raina) पर भी केस दर्ज किया गया है।

विभु अग्रवाल की कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है।  यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है।  न्यूज़ एजेंसी ANI ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है।  इसमें विभु अग्रवाल और अंजलि रैना पर एक महिला के लैंगिक शोषण मामले में केस दर्ज किये जाने की जानकारी दी गई है।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ विभु अग्रवाल पर धारा 354 के अनुसार लैंगिक शोषण का केस दर्ज किया गया है।  साथ ही कंपनी कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।
विभु अग्रवाल ने 2013 में ‘बात बन गयी’ फिल्म बनाई थी।  इसके बाद 2019 में उन्होंने उल्लू ऐप लॉन्च किया।  इस पर हिंदी इंग्लिश के बोल्ड कंटेंट दिखाए जाते है।  केवल हिंदी इंग्लिश ही नहीं बल्कि भोजपुरी, तमिल, तेलगु, मराठी, पंजाबी जैसे विभिन्न भाषाओं में बोल्ड कंटेंट दिखाए जाते है।

Pune News | पुणे जिले में कंट्रोल में है ‘जीका’ वायरस संक्रमण

पुरंदर तालुके में जीका वायरस संक्रमण (zika virus infection) की स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य (central health) दस्ते ने दी है। (Pune News) गुरुवार को इस दस्ते के बेलसर गांव (ता. पुरंदर) का निरीक्षण करने के बाद दस्ते के मुखिया डॉ. हिम्मतसिंह पवार (Dr. Himmat Singh Pawar) ने यह जानकारी दी।