पुणे में इंजीनियर छात्र की संदिग्ध रुप से हुई हत्या

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के एरंडवणा इलाके में एक इंजीनियर छात्र की संदिग्ध रुप से हत्या किए जाने की घटना सामने आयी है। इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स कर रहा था। पर छात्र की संदिग्ध रुप से हत्या किए जाने की घटना से हडकंप मच गई है। यह मामला डेक्कन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

महिला सुरक्षित नही होगी तब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को NO ENTRY

[amazon_link asins=’B0756RCTK2,B07DB85QZ3,B07FH4PDHJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’acec6fab-c3a0-11e8-ba6b-45e62ff1f254′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 28 वर्षीय सौरभ सतीश गोन्डाने की सिर पर भारी वस्तू से हमला कर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना 3 मार्च 2018 उदय हाऊसिंग सोसायटी चंद्रागन साहेबराव बिल्डिंग, एरंडवणा  में घटी थी।। इस दौरान युवक की बाथरुम में गिरकर मौत होने की जानकारी दोस्तों द्वारा दी गई थी। जिसके तर्क पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। युवक के माता पिता का कहना था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से मौत होने की पुष्ठि की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला अज्ञात शख्स के खिलाफ दायर किया  है।

[amazon_link asins=’B0756RCTK2,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b833b4b6-c3a0-11e8-82f8-132db5cd493b’]

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक मूल रुप से रहनेवाला मध्यप्रदेश का था। पुणे में इंजिनियरिंग का पढ़ाई किया करता था। वह अपने दोस्तों के साथ किराए से रुम लेकर रहा करता था। 3 मार्च की सुबह युवक के एक दोस्त ने बाथरुम में सौरभ को गिरे हुए देखा था। दोस्तों ने तुरंत सौरभ को हॉस्पिटल में भरती किया था। लेकिन उपचार के पूर्व ही सौरभ की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से घटना का पूरा क्रम ही बदल गया है। डेक्कन पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।