कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नाना पटोले, प्रणिती शिंदें सहित 6 लोग कार्यकारी अध्यक्ष, पुणे के मोहन जोशी और रमेश बागवे उपाध्यक्ष पद पर

पुणे : ऑनलाइन टीम – ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने महाराष्ट्र कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य स्तर पर कांग्रेस में बड़े फेरबदल की बात चल रही थी। जो की आज देखा भी गया। इस बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। नाना पटोले को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि विधायक प्रणिती शिंदे सहित 6 लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। 10 लोगों को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। ये सभी नियुक्तियां दिल्ली से की गई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1357625180953038848

नाना पटोले – प्रदेश अध्यक्ष

कार्यकारी अध्यक्ष –

1. शिवाजीराव मोघे
2. बसवराज पाटील मुरूमकर
3. मोहम्मद अरिफ नसीम खान
4. कुणाल रोहिदास पाटील
5. चंद्रकांत हंडोरे
6. प्रणिती सुशिलकुमार शिंदे

https://twitter.com/INCSandesh/status/1357624716002021376

उपाध्यक्ष –

1. शिरीष मधुकरराव चौधरी
2. रमेश आनंदराव बागवे (पुणे)
3. हुसेन दलवाई
4. मोहन जोशी (पुणे)
5. रणजित प्रताप कांबळे
6. कैलास कृष्णराव गोरंटयाल
7. बी.आय. नागाराळे
8. शरद अहेर
9. एम.एम. शाहिक
10.माणिक मोतीराम जगताप