Nandurbar Police – SP PR Patil | पुलिस अधीक्षक पी. आर. पाटिल के कांसेप्ट से नंदुरबार पुलिस द्वारा आयोजित जनता दरबार में 116 शिकायतों का निपटारा

नंदुरबार : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Nandurbar Police – SP PR Patil | पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल के कॉन्सेप्ट पर नंदुरबार पुलिस द्वारा आयोजित जनता दरबार में 116 शिकायतों का निपटारा किया गया. आम शिकायतों के साथ समस्याओं के निराकरण करने, पुलिस को लेकर आम जनता के मन का डर दूर कर उनके साथ संबंध दृढ हो इसलिए नंदुरबार पुलिस की ओर से बुधवार 17 मई को तलोदा पुलिस स्टेशन परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया था. पुलिस द्वारा तत्काल 116 शिकायतों का निपटारा करने पर शिकायतकर्ताओं के चेहरे पर एक अलग ही आनंद देखने को मिला. ज्येष्ठ नागरिक मायाबाई मंगा वलवी (नि. बुधावली, ता. तलोदा) के हाथों जनता दरबार का उद्घाटन हुआ.(Nandurbar Police – SP PR Patil )

 

Nandurbar Police – SP PR Patil | Nandurbar Superintendent of Police P.R. Patil And Other Officers Solved 116 complaints in Janata Durbar
File Photo

जनता दरबार के लिए तलोदा तालुका और आसपास के परिसर के 625 पुरूष व स्त्रियां उपस्थित थी. शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को खुद पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल सुनकर उस पर तत्काळ निर्णय लिया और शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निपटारा किया. पिछले वर्ष नंदुरबार तालुका पुलिस स्टेशन में इस अनूठे उपक्रम की शुरूआत की गई थी. पति-पत्नी के विवाद वाले 9 जोडियों का जनता दरबार में समझौता कराया गया. उनके बीच बस कुछ ठीक करने में पुलिस को कामयाबी मिली. पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल ने 9 जोडियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी. जोड़ियों ने नंदुरबार पुलिस के प्रति आभार जताया है.(Nandurbar Police – SP PR Patil )

 

 

Nandurbar Police – SP PR Patil | Nandurbar Superintendent of Police P.R. Patil And Other Officers Solved 116 complaints in Janata Durbar
File Photo

जनता दरबार में पारिवारिक विवाद के 31, दिवानी विवाद के 36, क2षि जमीन को लेकर विवाद के 1, मामूली झगडे व मारपीट के 49, महिला संबंधी 12 सहित कुल 129 शिकायतें आई थी. इनमें से 116 शिकायतों का नंदुरबार पुलिस ने निपटारा किया. जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे, अक्कलकुवा विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी संभाजी सावंत, स्थानीय क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक किरण कुमार खेडकर नंदुरबार तालुका पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राहुल पवार,

 

Nandurbar Police – SP PR Patil | Nandurbar Superintendent of Police P.R. Patil And Other Officers Solved 116 complaints in Janata Durbar
File Photo

 

महिला सहायता सेल के सहायक पुलिस निरीक्षक नयना देवरे, मोलगी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज निले, स्थानीय क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप पाटिल, तलोदा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अमित कुमार बागूल, अक्कलकुवा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश गावित के साथ और अधिकारी व पुलिस कर्मचारी और तलोदा तालुका के सभी पुलिस पाटिल उपस्थित थे.

 

 

Nandurbar Police – SP PR Patil | Nandurbar Superintendent of Police P.R. Patil And Other Officers Solved 116 complaints in Janata Durbar
File Photo

 

Web Title : Nandurbar Police – SP PR Patil | Nandurbar Superintendent of Police P.R. Patil And Other Officers Solved 116 complaints in Janata Durbar