Nandurbar Police | दुर्घटना में मृत हुए पुलिस के परिवार को नंदुरबार पुलिस की ओर से 6.5 लाख की मदद, 11 लाख 46 हजार 948 रुपये के जब्त किए गए 110 मोबाइल मूल मालिक को IG बी.जी. शेखर पाटिल के हाथों सौंपा गया

नंदुरबार: Nandurbar Police | नंदुरबार जिला पुलिस दल के पुलिस अंमलदार निलेश माणिक पावरा के तलोदा पुलिस थाने (Taloda Police Station) की सीमा में एक हादसे में निधन हुआ था। कम उम्र में पावरा के निधन के बाद पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल (Superintendent of Police PR Patil) ने जिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से मदद की अपील की थी। इसके अनुसार 6 लाख 53 हजार 737 रुपये जमा हुए। इस राशि का चेक (cheque) पावरा के परिवार को नासिक परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. बी जी शेखर पाटिल (Special Inspector General of Police of Nashik Range B G Shekhar Patil) के हाथों प्रदान किया गया। खुद पुलिस अधीक्षक पी आर पाटिल ने 10 हजार रुपये की मदद की।

साथ ही नंदुरबार जिले के विविध पुलिस थाने में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले की स्थानीय क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक रवींद्र कलमकर ने जानकारी लेकर इसकी जांच की। इसके अनुसार नंदुरबार जिले में दर्ज शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर नंदुरबार, धुले, जलगांव व गुजरात, मध्य प्रदेश से आरोपियों को ढूंढकर 11 लाख 46 हजार 948 रुपये के 110 मोबाइल जब्त किए गए। जब्त किए गए मोबाइल मूल शिकायतकर्ता को बीजी शेखर पाटिल के हाथों लौटाए गए।

शहादा तालुके के डामरखेडा स्थित 75 वर्षीय पदम हरचंद कोली के पत्नी की मौत कोरोना की वजह से हो गई। पत्नी के निधन के बाद सरकारी योजना से मिले 50 हजार रुपये बैंक से निकालकर घर जाते समय अज्ञात व्यक्ति पैसे चुरा कर भाग गया था। इस मामले की जांच कर नंदुरबार पुलिस (Nandurbar Police) ने आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी के पैसे जब्त किए। जब्त किए गए पैसे कोर्ट के आदेश पर पदम कोली को बी.जी. शेखर पाटिल के हाथों लौटाए गए।

इसी तरह नवापुर तालुके के पानबारा स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल से 2 लाख 64 हजार रुपये की कीमत के 22 लैपटॉप चोरी हुए थे। नवापुर पुलिस ने इस मामले की जांच कर 48 घंटे में गुनाह का खुलासा किया। जब्त सामान पानबारा आश्रम स्कूल के प्रधानाध्यापक पी.पी. वसावे को बीजी शेखर पाटिल के हाथों सौंपा गया।

बीजी शेखर पाटिल ने कहा कि मृत अंमलदार निलेश पावरा के परिवार को जिले के अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग से मदद करने समाज में पुलिस को लेकर अच्छा संदेश जाएगा।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पी आर पाटिल ने कहा कि नदुरबार जिले में कार्यरत पुलिस अधिकारी व अंमलदार को साथ लेकर समाजभिमुख पुलिसिंग करने के लिए साथ ही छोटे बच्चे, वृद्ध, महिला व अन्य कमजोर वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जिला पुलिस दल कटिबद्ध रहेगी, ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक नासिक परिक्षेत्र बीजी शेखर पाटिल, नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पवार, पुलिस उप अधीक्षक विश्वास वालवी, पुलिस उप अधीक्षक आत्माराम प्रधान, उप विभागीय पुलिस अधिकारी सचिन हिरे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी शहादा श्रीकांत घुमरे, पुलिस उप विभागीय अधिकारी अक्कलकुवा संभाजी सावंत के साथ मोटर वाहन परिवहन विभाग के पर्यवेक्षक सहायक पुलिस उप निरीक्षक शेख के साथ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Nandurbar Police | ‘आपले पुलिस’ योजना के अंतर्गत नंदुरबार पुलिस दल को मिली 4 नई गाड़ियां, IG बी.जी. शेखर ने दिखाई हरी झंडी

Nandurbar Police | नंदुरबार पुलिस अधीक्षक के रेस्ट रूम  का IG डॉ. बी.जी. शेखर पाटिल के हाथों उद्घाटन

Pune Crime | इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर 19 वर्षीय लड़के को जान से मारने की कोशिश; कोथरुड के हाई स्कोर  कैफे  की घटना, 6 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

Pune Police | पुणे के वजनदार पुलिस कर्मचारी को आनन-फानन में किया सस्पेंड! अवैध धंधे करनेवालों के साथ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में संबंध होने का आरोप