Nashik Crime | महाराष्ट्र : नाशिक में दो भाइयों पर जानलेवा हमला; सड़क पर बिखरे थे खून के निशान

नाशिक : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Nashik Crime | नाशिक शहर के वडाला (Wadala) नाका परिसर में दो भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला (attack on two brothers) करने की घटना सामने आई है। आरोपियों ने चिकन दुकान के कोयते से दोनों पर सपासप वार (Nashik Crime) किया। दिन-दहाड़े घटी इस घटना से परिसर में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

खास बात यह है कि पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की। इस वजह से परिसर के दुकानदारों दवारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। अमीर खान और मझर खान इन दोनों भाइयों पर हमला हुआ है। दोनों को स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत गंभीर है।

क्या है मामला

पीड़ित भाइयों और आरोपियों की वडाला नाका (Wadala Naka) परिसर में चिकन की दुकान है। जख्मी अमीर और मझर खान ने संबंधित चिकन दुकान की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस में शिकायत को लेकर आरोपियों ने दुकान के सामने जाकर वजह पूछी। इसे लेकर दोनों तरफ से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने भरी दोपहर में चिकन दुकान से कोयता लेकर दोनों भाइयों पर हमला किया। दोनों भाई रक्तरंजित होकर वही गिर पड़े.

आरोपी हमला करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद परिसर के लोगों ने जख्मी दोनों भाइयों को स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। भरी दोपहर हुई इस घटना की वजह से सड़क से आते-जाते लोग वहां जमा हो गए थे। इस हमले के बाद कई जगह खून के निशान मिले है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Web Title : Nashik Crime | live video of deadly attack on two brothers in nashik blood bath on road

Nalasopara News | महाराष्ट्र : दोस्तों के आंसू नहीं रुक रहे; खाने के दौरान सांस की नली में अन्न अटकने से पुलिसकर्मी की मौत

Floods In Maharashtra | महाराष्ट्र में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से 164 लोगों की मौत, 25564 जानवरों ने गवाई जान

Uddhav Thackeray | मोरया ! मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर दगडूसेठ गणपति में 61 किलो का मोदक अर्पित