Nashik | नासिक के स्वयं पाटिल को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नासिक : नासिक (Nashik) के 14 साल के खिलाड़ी स्वयं विकास पाटिल (Swayam Vikas Patil) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (National Children’s Award) से सम्मानित किया गया है। एक लाख रुपये नकद, प्रमाण पत्र और पदक के रूप में इस पुरस्कार का ऑनलाइन वितरण किया गया। पुरस्कार राशि एक क्लिक के साथ पुरस्कार प्राप्तकर्ता (Nashik) के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है।

 

 

स्वयं पाटिल (Swayam Patil) की मां का कहना है कि स्वयं को एक बीमारी है जिसके कारण उसे मानसिक (Mental) और शारीरिक  (Physical) रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद भी वह एक अच्छा तैराक है।

 

केन्द्र सरकार (Central Government) के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) की ओर से सोमवार (24 जनवरी) को इस कार्यक्रम का ऑनलाइन (Online) आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate Office) में स्वयं पाटिल के साथ अभिभावक एवं जिलाधिकारी सूरज मांढ़रे (Suraj Mandhare) ने हिस्सा लिया। नवाचार, प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति साथ ही बहादुरी के क्षेत्र में अतुलनीय काम करनेवाले बच्चों को प्रधानमंत्री द्वार राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (National Children’s Award) से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विभिन्न वर्गों के तहत देश भर से 29 बच्चों को चुना गया है। इसमें स्वयम का चुनाव क्रीडा क्षेत्र (Nashik) में हुआ है।

 

राजीव नगर के रहने वाले  स्वयं  शेठ जाजू विद्यामंदिर (Sheth Jaju Vidyamandir), राणेनगर में आठवीं में पढ़ रहे हैं। तैराकी में उन्होंने वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Wonder Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराया है। दो साल पहले उन्होंने एलिफेंटा केव्स (Elephanta Caves) से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई (Gateway of India Mumbai) तक 14 किमी तैरने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा  स्वयं  को बाल नायक पुरस्कार 2022 (Bal Nayak Award 2022) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार ऑनलाइन कार्यक्रम में दिया गया। वर्ष 2021 और 2022 के पुरस्कार विजेताओं को इस वर्ष पहली बार ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के माध्यम से डिजिटल प्रमाणपत्र (Digital Certificate) दिए गए। इस पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra) के छह छात्रों का चयन किया गया है।

 

 

Wardha Car Accident | महाराष्ट्र के वर्धा में भयानक सड़क हादसा; भाजपा विधायक के बेटे सहित 7 मेडिकल छात्रों की मौत

COVID cases in India | कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट;  2,55,874 नए मामले, 614 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 15.52%