नीरव मोदी ने विदेशी को लगाया  2 लाख डॉलर का चूना ,ठगी से टूटी सगाई 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन 
नीरव मोदी ने देश के बैंकों को तो हजारों करोड़ो का चूना लगाया ही है, साथ ही अब नीरव मोदी ने विदेशो में भी लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया है। खबरे आ रही है कि, नीरव मोदी ने कनाडा के एक व्यक्ति को 2 लाख डॉलर का चूना लगाया है। नीरव ने 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने यह आरोप लगाया है कि, नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठी बेची।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d8a6ebaa-cafb-11e8-87fd-a52d0ec9b256′]
पॉल ने बताया कि, उन्होंने अंगूठी अपने मंगेतर के लिए खरीदी थी और अंगूठी नकली निकली, जिसकी वजह से उनकी सगाई टूट गई। पॉल ने कहा कि, वह कई बार नीरव मोदी से मिल चुके थे और उनकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। पॉल को जब पता चला कि, नीरव हीरो का कारोबार करते है तो उन्होंने नीरव को अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन अंगूठी बनाने को कहा। नीरव मोदी ब्रैंड से भला कौन नहीं प्रभावित होता, जिसके ज्वैलरी को केट विंसलेट, डकोटा जॉनसन जैसे हॉलीवुड स्टार ने पहना है। पॉल का कहना है कि, उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।
[amazon_link asins=’B076HL1FRV,B0751LYPY3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e893c33d-cafb-11e8-ab46-9f1a23b73c4d’]
पॉल के मुताबिक, उन्होंने 2 अंगूठियां खरीदी थी। पहली अंगूठी 3.2 कैरेट की थी, जिसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और अंगूठी दी जो 2.5 कैरेट की थी और उसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। उन्हें धक्का तब लगा जब उनकी गर्लफ्रेंड अपनी अंगूठी को लेकर एक अन्य ज्वैलर के यहां जांच कराने पहुंची तब उन्हें पता चला की यह हीरा नकली है। उनकी प्रेमिका को लगा की पॉल ने जान बूझकर यह हीरे खरीदे हैं और कुछ ही दिनों में उनका रिश्ता टूट गया।

गुजरात से 50 हजार उत्तर भारतीय का पलायन