Nitesh Rane | ड्रग्ज पार्टी मामले में अब आदित्य ठाकरे का उल्लेख ; नितेश राणे ने कहा, नवाब मलिक को पर्यावरण मंत्री से…… 

मुंबई (Mumbai News) : Nitesh Rane | राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने मुंबई के फॉर सीजन होटल (Mumbai For Season Hotel) में ड्रग्ज पार्टी (Drugs Party) होने की आशंका व्यक्त की थी।  इसके बाद अब इस मामले में भाजपा (BJP) नेता नितेश राणे (Nitesh Rane) ने नवाब मलिक को जवाब दिया है।  इसका जवाब देते हुए नितेश राणे ने इस ड्रग्स मामले (Drugs Case) में सीधे राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के पुत्र और पर्यावरण मंत्री पर निशाना साधा है।  मुंबई के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितेश राणे ने राज्य के पर्यावरण मंत्री (Aditya Thackeray) के फॉर सीजन की पार्टी को लेकर जानकारी दी है।  नवाब मलिक से इसकी जानकारी हासिल करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि नवाब मलिक (Nawab Malik) और संजय राऊत (Sanjay Raut) रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते है।  जितना वह बोल रहे उतना ही वह महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) की कब्र खोद रहे है।  इसका हमें निश्चित रूप से संतोष है।  आपको फॉर सीजन की पार्टी की जानकारी चाहिए तो पर्यावरण मंत्री से पूछे।  फॉर सीजन में पार्टी कैसे हुआ ? किसके साथ हुआ इसकी जानकारी पर्यावरण मंत्री को अच्छी तरह से है।
उन्होंने आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे लड़के ने ऐसा किया है।  इधर उधर पूछने की बजाय कैबिनेट में बगल में बैठने वाले छोटे लड़के से पूछे कि तुम फॉर सीजन में क्या कर रहे थे।  वह हमसे ज्यादा जानकारी दे सकते है।  फॉर सीजन में उनका जाना आना है।  उन्हें इसके बारे में अच्छी जानकारी है।  उन्हें नवाब मलिक (Nawab Malik) को इसकी जानकारी देनी चाहिए।  ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है।
साथ ही नवाब मलिक को फॉर सीजन का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) दिखाए जाने के सवाल पर नितेश राणे ने कहा कि वह इसके लिए तैयार है।  उन्होंने कहा कि नवाब मलिक एक सीसीटीवी फुटेज दिखाते है लेकिन मैं उन्हें दूसरा सीसीटीवी फुटेज दिखाता हूं।  कौन कहा बैठा है और कौन किस टेबल पर है।  डिनो के साथ कौन बैठता है इसकी मुझे जानकारी है।  नवाब मलिक को जानकारी चाहिए तो दे सकता हूं।  महाविकास आघाडी को और नीचे गिराना है तो जानकारी दे सकता हूं।

 

 

Anil Deshmukh | पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कोर्ट ने सुनाई 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी