कुख्यात अपराधी गाजा मारणे की टोली के 14 लोग गिरफ्तार, व्यवसायी से पैसे वसूली के लिए आए थे

वाई : कोरोना संक्रमण की पृष्ठभूमि पर राज्य में लॉकडाउन व जिलाबंदी का आदेश तोड़ कर सातारा जिले में प्रवेश करनेवाले 14 लोगों को वाई पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि ये सभी लोग पैसे वसूली के लिए आए थे। इस टोली का पुणे के कुख्यात अपराधी गाजा मारणे के गैंग से संबंध है। वाई पुलिस ने जाल बिछाकर वाई-पाचवड रोड पर होटल चतुर्थी चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से वाई जिले में खलबली मची हुई है।

आर्थिक लेनदेन के व्यवसायी को लेकर पलायन करने के उद्देश्य से आए 14 लोगों को पुलिस ने हथकड़ी पहनाई है। इसमे मकोका की कार्रवाई किए गए 14 लोगों का समावेश है। एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गुरुवार दोपहर यह कार्रवाई की गई। देर रात तक पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार पंचगणी स्थित व्यवसायी पार्टे की नचिकेत इंग्लिश मीडियम स्कूल है। 3 साल पहले अहमदनगर के एक व्यक्ति को 3 साल के लिए किराये पर दिया था। उस व्यक्ति ने डिपोजिट के रूप में 1 करोड़ रुपया पार्टे को दिया था। लेकिन नगर का व्यक्ति स्कूल नहीं चला पाया। इसलिए उसने करारनामा रद्द कर डिपोजिट की रकम वापस देने की मांग की।

इस पर दोनो के बीच कई बार चर्चा हुई अंत में पार्टे ने संबंधित व्यक्ति को 80 लाख रुपये देने की बात कबूली। हालांकि पिछले साल कोरोना की वजह से अचानक लॉकडाउन लगने के बाद पार्टे यह रकम वापस नहीं कर पाया। इसके बाद पार्टे ने लेन-देन को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पार्टे के हक में फैसला सुनाते हुए इस लेन-देन को स्थगित कर दिया था। इसलिए नगर के व्यक्ति ने एक करोड़ वसूलने के लिए गाजा मारणे की टोली को सुपारी दी थी।

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नगर के व्यक्ति को अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे पुणे के येरवडा स्थित जेल में बंद किया गया है। वहाँ पर इस टोली के 4 लोगों के साथ उसकी पहचान हुई। गुरुवार को गाजा मारणे के 15 लोग तीन गाड़ी से वाई आए। वो मोबाइल पर लगातार फोन कर के पार्टे को मारने की धमकी दे रहे थे। साथ ही उसे वाई आने को कह रहे थे।

इस बीच पार्टे ने इसकी जानकारी वाई में रहने वाले रिश्तेदारो को दी। उसके बाद संबंधित रिश्तेदार ने वाई के पुलिस निरीक्षक आनंदराव खोबरे को संपर्क कर इस घटना की जानकारी दी। खोबरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच टीम को साथ में लेकर चतुर्थी होटल के पास भीमनगर तिकाटणे में जाल बिछाकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया।