अब चुटकी में पहचानें 2000 रुपए के नोट, आप भी देखें कैसे

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कालाधन और नकली नोट से बचने के लिए भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने कई कदम उठाये है। जिसमें नए नोट जारी करना भी एक पहल है। इसके बावजूद साल 2016-17 में 2000 रुपए के 638 नकली नोट पकड़े गए थे। हालांकि ये बहुत कम था, लेकिन बात करें 2017-18 की तो इस दौरान इनकी संख्या बढ़कर 17,929 हो गई है।

हाल में ऐसी कई खबरें भी आई थी कि कुछ लोगों ने 2000 रुपए के नोट के रंगीन प्रिंट आउट भी चला दिए। ये नोट नए होने के कारण लोग इनको पहचान नहीं सके। रिजर्व बैंक ने इन 2000 रुपए के नोटों को पहचान ने के लिए इसमें कई फीचर्स शामिल किए हैं। जिससे आपको पता चल जायेगा कि 2000 रुपए का नोट असली है या नकली।

ऐसे पहचानें 2000 रुपए के असली नोट –
– नोट में सामने की तरफ बाईं और 2000 अंग्रेजी में लिखा होता है। ये लाइट के सामने ले जाने पर दिखता है।
– इसके नीचे ही एक लेटेंट इमेज होती है। नोट को आंख के सामने 45 डिग्री घुमाने पर ये इमेज दिखती है।
– देवनागरी लिपि में 2000 रुपए लिखा होता है।
– बीच में महात्मा गांधी की फोटो होती है।
– गांधी जी की फोटो की दाईं तरफ माइक्रो लेटर में आरबीआई और 2000 लिखा हुआ है।
– सिक्योरिटी थ्रेड में भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ होता है। जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा।
– दाईं तरफ रिजर्व बैंक के लोगो के ऊपर ही आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर, ग्यारंटी क्लॉज है।
– खाली जगह में वाटरमार्क के तौर पर आपको गांधी जी की फोटो और अंग्रेजी में 2000 लिखा दिखेगा।
– नंबर पैनल में जो नंबर लिखें हैं वो बांए से दाएं छोटे से बड़े होते हुए दिखेंगे।
– दाईं तरफ 2000 हरे कलर में लिखा दिखेगा। इसे थोड़ा घुमाने पर आपको इसका कलर नीले में बदलता दिखाई देगा।
– दाई तरफ अशोक पिलर का फोटो रहेगा।
– अशोक पिलर के उपर ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए 2000 उभरा हुआ है।
– दृष्टिबाधितों के लिए ही एक और फीचर है। इसमें नोट में दाएं और बाएं तरफ उभरी हुई 7 लाइन हैं।

नोट के पीछे के फीचर्स –
– बाएं तरफ लिखे ‘दो हजार रुपए’ के ऊपर आपको नोट की छपाई का साल लिखा होगा।
– स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ लिखा होगा।
– बीच में अलग-अलग भाषा में 2000 रुपए लिखा होगा।
– नोट में पीछे की तरफ मंगलयान का चित्र है।