पुणे जिले में 3.60 लाख में से 3.44 लाख हुए कोरोनामुक्त 

पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमणकाल में पुणे जिले में सोमवार को महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 60 हजार 758 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 44 हजार 912 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 7161 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8685 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.41 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.61 फीसद रह गया है।
पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में सोमवार को संक्रमितों की संख्या 5.59 लाख पार हो गई है। वहीं 5.34 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 32 लाख 60 हजार 972 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 60 हजार 717 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 35 हजार 744 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 9396 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 577 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.55 व डेथ रेट 2.78 फीसदी दर्ज हुआ है। सोमवार को संभाग में कुल 807 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 705, सातारा जिले के 0, सोलापुर जिले के 68, सांगली जिले के 20 और कोल्हापुर जिले के 14 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 771 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 564 मरीजों के अलावा सातारा में 96, सोलापुर में 78, सांगली में 17 और कोल्हापुर जिले में 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 100 हो गया है। इसमें से 51 हजार 524 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1756 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 820 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 48 हजार 874 हो गई है। इसमें से 45 हजार 13 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1708 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1153 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 505 हो गया है। इसमें से 45 हजार 588 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1728 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 189 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 480 संक्रमितों में 1700 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 707 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 73 मरीजों का इलाज चल रहा है।