पुणे जिले में 4.13 लाख में से 3.92 लाख लोग कोरोना मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पुणे जिले में बीते 24 घँटे के अंदर 1831 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1191 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 13 हजार 674 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 92 हजार 438 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 12 हजार 52 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9184 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.22 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.87 फीसद रह गया है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 2108 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1831 मरीजों के अलावा सातारा में 96, सोलापुर में 125, सांगली में 28 और कोल्हापुर जिले में 28 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पुणे संभाग में आज कुल 1356 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1191 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 32, सोलापुर जिले के 110, सांगली जिले के 9 और कोल्हापुर जिले के 14 मरीज शामिल हैं।
आज पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.98 व डेथ रेट 2.62 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या सवा 6 लाख पार हो गई है। अब तक 41 लाख 34 हजार 695 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 25 हजार 408 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 94 हजार 22 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 14 हजार 993 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 393 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार 203 हो गया है। इसमें से 55 हजार 925 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1853 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1425 मरीजों का इलाज जारी है।
सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 53 हजार 349 हो गई है। इसमें से 50 हजार 570 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1849 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 930 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 601 हो गया है। इसमें से 46 हजार 634 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1762 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 205 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 581 संक्रमितों में 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 455 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 381 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।