दर्दनाक ! 100 रुपए का ड्रेस खरीदने पर भाई ने बहन की आंख बाहर निकाली 

 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन –  नाबालिग बहन को अमानवीय तरह से पीटने की चौकाने वाली घटना सामने आई है।  100 रुपए का ड्रेस खरीदने की छोटी सी बात को लेकर युवक ने अपनी बहन को अमानवीय तरह से पीटा। इतना ही नहीं इस भाई ने गुस्से में बहन का आंख बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग ने यह जानकरी दी है। मूल रूप से बिहार के रहने वाला परिवार दिल्ली में रहता है. वही यह चौकाने वाली घटना घटी है।

भाई हमेशा बहन को मारता रहता था 
दिल्ली महिला आयोग की सदस्य हर घर में जाकर लोगों से मिल रही है। इसी दौरान महिला आयोग की सदस्य ने एक घर से एक लड़की की  जोर से रोने की आवाज सुनी। उन्होंने आस-पास पता किया तो यह घटना सामने आई। पता चला की लड़का हमेशा अपनी बहन को मारता है।
महिला आयोग के सदस्य पर भी हमला करने की कोशिश की 
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला आयोग की सदस्य लड़के के घर पहुंचे। इस दौरान लड़का महिला आयोग की सदस्य के आठ दुर्व्यवहार करते हुए हमला करने की कोशिश की। लेकिन महिला आयोग की सदस्य घर में घुसने में सफल रही। उस वक़्त लड़की घर में जमीन पर पड़ी हुई थी। लड़की के साथ मारपीट करने की वजह से उसके चेहरे पर जख्म हो गया था और उससे खून निकल रहा था।
लड़की को एडमिट कराया गया 
पीड़ित लड़की को सफरगंज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। लेकिन इस घटना से उसे मानसिक आघात लगा है। पीड़ित लड़की के भाई ने उसे घर में कैद कर रखा था और किसी तरह का इलाज नहीं कराया था।