Panipat Review : बॉलीवुड सेलेब्स ने देखी संजय दत्त-अर्जुन कपूर की ‘पानीपत’, दिए ऐसे रिव्यु

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – संजय दत्त और अर्जुन कपूर की पीरियड फिल्म पानीपत कल रिलीज हो रही है। फिल्म की आज स्पेशल स्क्रनिंग रखा गया था। जहां बॉलीवुड सितारो ने फिल्म देखी। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशन में बनी पीरियड वॉर फिल्म पानीपत 18वीं शताब्दी में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है। फिल्म में अर्जुन, संजय के अलावा कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान लीड रोल में हैं।

फिल्म स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अनु मलिक, जैकी भगनानी, हरमन बावेजा, वरुण शर्मा, नूपुर सनन, गोल्डी बहल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, लव रंजन, शशांक खेतान, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर, मधुर भंडारकर, मधुर भंडार सोनाली कुलकर्णी, साजिद खान, चंकी पांडे, सिद्धांत कपूर, मोहनीश बहल, प्रनूतन बहल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकारो ने फिल्म देखी।

सेलेब्स रिव्यु –
फिल्म देखने के बाद अब सोशल मीडिया बॉलीवुड सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है। इन सितारों के ट्वीट और पोस्ट से यह साफ पता चल रहा है कि सभी को यह फिल्म बेहद पसंद आई। अनिल कपूर ने फिल्म को लेकर ट्वीट करते हुए पानीपत की तारीफ की है। अनिल कपूर के अनुसार पानीपत बेहतरीन फिल्म है और अपने भतीजे अर्जुन कपूर की एक्टिंग की ताऱीफ भी की है।

उन्होंने लिखा है कि पानीपत की लड़ाई को पर्दे पर देखना बेहद शानदार रहा है। चाचू यानि अर्जुन कपूर ने अपने रोल में अर्जुन एकदम प्रभावी लगे हैं। फिल्म में कितनी मेहनत लगी हैं इस बात सबूत फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई दे रहा है। बधाई पानीपत टीम..।

Visit : punesamachar.com