Parbhani MNS | शोकिंग! परभणी में मनसे शहराध्यक्ष पर हमला कर हत्या, शहर में मची खलबली

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Parbhani MNS | परभणी में मनसे शहराध्यक्ष सचिन पाटिल की मध्यरात्रि में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना से शहर में खलबली मच गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । आरोपी की तलाश शुरू की गई है। यह घटना मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे हुई। (Parbhani MNS)

 

मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार सचिन पाटिल (रा. शिवराम नगर, परभणी) सोमवार की रात शिवराम नगर में दोस्तो के साथ गप कर रहे थे। इसी दौरान उनका विजय जाधव के साथ विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसके विजय जाधव ने अपने पास के चाकू से सचिन पाटिल के गले, गर्दन पर हमला किया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी हुए सचिन को उनके भाई और दोस्त हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन बताया गया कि उपचार से पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। सचिन के शव को जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (Parbhani MNS)

इस बीच इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक जयंत मीना,
पुलिस उपअधीक्षक अविनाश कुमार के साथ पुलिस इंस्पेक्टर संदिपान शेलके के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।
परिसर में तनावपूर्ण शांति है। आरोपी विजय की तलाश की जा रही है।

 

सचिन पाटिल परभणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहराध्यक्ष थे।
पिछले कई वर्षो से वे मनसे विद्यार्थी सेवा व विभिन्न संगठनों के जरिए शहर में काम कर रहे थे।

 

Web Title :- Parbhani MNS | Shocking! In Parbhani MNS city president Sachin Patil was stabbed to death, excitement in the city

 

इसे भी पढ़ें

 

Dhule Soldier Manohar Patil Martyred In Siachen | सियाचिन में देश सेवा करते हुए धुले के जवान मनोहर पाटिल शहीद

 

Pune Crime | मांजरी खुर्द के आर. एस डेअरी फार्म पर FDA का छापा, 899 किलो नकली पनीर जब्त

 

Pune Pimpri Crime | घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए महिला और उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़, निगडी परिसर की घटना