Photos : ये हैं धरती की वो जगह, जो देखने में लगती हैं एक दम काल्पनिक लेकिन हैं असली …

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – हमारी दुनिया में कई ऐसे जगह है जो बहुत ही खूबसूरत है। जिसे देख किसी का भी मन मोह लेगा। इनकी खुबसुरतिया देख पहले तो आपको यकीन नहीं होगा। देखने में तो काल्पनिक लगती हैं, लेकिन हैं वास्तविक। जिसमें वेनेजुएला में स्थित 9,222 फीट ऊंचा माउंट रोराइमा शामिल है। जो साल के 8 महीने धुंध से घिरा रहता है। यह तीन देशों वेनेजुएला, गुयाना और ब्राजील को जोड़ता है। यह पहाड़ देखने में ऐसा लगता है जैसे इसे किसी ग्राफिक डिजाइनर ने बनाया है।

– यह है यूक्रेन का ‘टनल ऑफ लव’, जो इस देश की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि यह देखने में बिल्कुल काल्पनिक लगता है।

– यह है अमेरिका को मोंटाना राज्य में स्थित माउंट ग्रीनेल। लाल रंग की ये पहाड़ी अपने आप में अनोखी है। देखने पर ये ऐसी लगती है जैसे पहाड़ी पर आग धधक रही हो।

– बोलिविया के पोतोसी व ओरूरो में स्थित इस जगह का नाम सालार दे उयुनी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। इसकी खूबसूरती तो देखते ही बनती है।

– उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका में केप वर्ट पेनिनसुला ऑफ सेनेगल के पास एक मैदान और समुद्र के बीच स्थित है पिंक लेक, जिसका नाम है लेक रेतबा। इस झील का पानी गुलाबी रंग का है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

– चीन के युन्नान प्रांत में स्थित यह जंगल पेड़ों की जगह सिर्फ पहाड़ों से बना हुआ है। इसे स्टोन फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। 270 साल पुराना यह जंगल 349 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जिसमें पत्थर की कुछ चोटियां 30 मीटर की ऊंचाई तक फैली हुई हैं। इसमें कुछ पहाड़ की चोटियों की बनावट ऐसी है कि उसे देखने पर ऐसा भ्रम होता है मानो वह पेड़ हों।

– आइसलैंड के क्रिस्टल केव को सपनों की दुनिया कहें तो गलत नहीं होगा। यह वाकई में इतना खूबसूरत लगता है कि तस्वीर देखने पर लोगों को भ्रम हो जाता है कि यह जगह सच में धरती पर है या कोई पेंटिंग बनाई गई है।