Photos: भारत-इंग्लैंड मैच दौरान अंगूठा चूसते नजर आए धोनी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – कल खेलें गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हरा दिया। इस वर्ल्ड कप भारत ने एक भी मैच हारा नहीं था लेकिन, आखिरकार इंग्‍लैंड ने इंडिया के विजयी रथ को रोक दिया। इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बना दिए। जवाब में भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 306 रन ही बना पायी। हार के बाद केएल राहुल, केदार जाधव और धोनी पर सवाल भी उठने लगे है।

ms dhoni

इंग्लैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी ने 31 गेंद पर नॉआउट 42 रन बनाए, लेकिन उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मैच के दौरान धौनी ब्रेक में अंगूठा चूसते नजर आए, जिसकी तस्वीर काफी शेयर की जा रही है। धौनी की बैटिंग को लेकर पूछे गए एक सवाल में कप्तान ने कहा कि उन्हें लगता है कि धौनी गेंद को सीमा पार पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

ms dhoni

धौनी का अंगूठा चूसना कोई सीरियस चोट तो नहीं?
इंग्लैंड बनाम इंडिया मैच के दौरान विकेट कीपिंग करते समय धौनी को एक बॉल उनके अगुठे में जा लगी थी। जिसके बाद धौनी थोड़े-बहुत परीशान भी दिखें। हालांकि उन्होंने पूरा मैच विकेट कीपिंग की और बाद में आकर बेटिंग भी की। इस बीच धौनी अपना अंगूठा चूसते दिखे।

ms dhoni